रायसेन। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के समग्र कल्याण एवं विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिले में इन योजनाओं का लाभ सभी महिलाएं उठा सके और जरूरत मंद महिलाओं की आगे बढ़कर मदद की जा सके इसके लिए कलेक्टर जेके जैन द्वारा योजनाओं का समुचित प्रचार प्रसार तथा जागरूकता कार्यक्रम चलने के निर्देश बैठकों में अधिकारियों को निर्देष दिए जाते रहे है। महिला सशक्तिकरण अधिकारी महेन्द्र सक्सेना ने बताया कि सरकार की भावना के अनुरूप जिले महिलाओं को जागरूक करने के लिए कार्यषाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर 11 में स्थित मंगल भवन में कार्यशाला आयोजित कर महिलाओं को ऊषा किरण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में महिलाओं को जानकारी दी गई कि घरेलू हिंसा में संरक्षण अधिनियम 2005 तथा निमय 2006 के अंतर्गत ऊषा किरण योजना लागू की गई है।