Wednesday, September 24

इंदौर में 24 घंटे में 6 नए केस:दिसम्बर के 10 दिन में 50 पॉजिटिव, इनमें 9 बच्चे; अच्छी बात यह कि 3 ठीक होकर डिस्चार्ज

शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। दिसम्बर के 10 दिन में अब तक 50 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बीच शुक्रवार को 4 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 50 हो गई है। इस महीने जो नौ बच्चे संक्रमित पाए गए, उनमें तीन को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 6 का इलाज चल रहा है और सभी की हालत ठीक है।

CMHO डॉ. बीएस सेत्या ने बताया कि शुक्रवार को 6629 सैंपल टेस्ट किए गए थे। 6618 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इंदौर में अब तक मिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 153402 हो गई है। इनमें से 151959 स्वस्थ हो चुके हैं। वैसे इन दिनों अब संक्रमितों के घर पहुंचने वाली RRT (रैपिड रिस्पांस टीम) अब बच्चों पर ज्यादा नजर रख रही है। यानी अगर वे संक्रमित हैं तो कौन से स्कूल या कोचिंग सेंटर जाते थे, कौन सी क्लास में हैं, इसकी पूरी छानबीन की जा रही है ताकि कांटेक्ट्र हिस्ट्री हासिल कर संक्रमण फैलने से रोका जा सके। दूसरी ओर जो 6 नए मरीज मिले हैं, आज मेडिकल टीम उनके घरों पर जाकर उनकी कांटेक्ट व ट्रेवल हिस्ट्री निकालने के साथ उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराएगी। इसके साथ ही उनके परिवार व नजदीकी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।

10 दिन में ऐसी रही संक्रमितों की स्थिति

  • 1 दिसम्बर को 4
  • 2 दिसम्बर को 3
  • 3 दिसम्बर को 6
  • 4 दिसम्बर को 1
  • 5 दिसम्बर को 6
  • 6 दिसम्बर को 8
  • 7 दिसम्बर को 6
  • 8 दिसम्बर को 7
  • 9 दिसम्बर को 3
  • 10 दिसम्बर को 6