
मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के साथ ही दिन और रात का पारा लोगों को अक्टूबर में मई जैसी गर्मी का एहसास करा रही है। ग्वालियर में दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन का पारा 35 के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अभी चार-पांच दिन इसी तरह से गर्मी और उमस रहेगी।
बादल छटने और सूरज की किरणें सीधी धरती पर पड़ने के कारण गर्मी बढ़ी है। अक्टूबर में सामान्यत: दिन में तेज धूप और रात को ठंडक होती है। अभी की स्थिति में 15 अक्टूबर के बाद पारा नीचे आना शुरू होगा। इसके बाद ठंड की एंट्री होगी। अभी अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर और भिंड समेत कुछ जिलों को छोड़कर सभी जगह 34 से 35 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा, जबकि रात को यह औसतन 22 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।
ग्वालियर तपेगा, इंदौर, भोपाल सामान्य रहेगा
वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि सबसे ज्यादा तापमान ग्वालियर में रहेगा। हालांकि, इसके 38 के आसपास रहने की संभावना है, जबकि भोपाल और इंदौर में यह 34 के आसपास रहेगा। रात का पारा भी सामान्य से 1-2 डिग्री के आसपास कम ज्यादा रह सकता है। जबलपुर में भी इंदौर और भोपाल की तरह दिन का तापमान 34 और रात का पारा 21 के आसपास रहेगा।
15-16 से बारिश होगी
मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर के बाद एक बार फिर प्रदेश में बारिश होगी। यह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोन के कारण होगी। यह करीब एक सप्ताह तक चलेगी। ऐसे में दिन का रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। यह पोस्ट मानसून की पहली बारिश होगी।
पचमढ़ी सबसे ठंडा
प्रदेश में पचमढ़ी अभी सबसे ज्यादा ठंडा है। यहां पर रात का पारा 16 से नीचे आ चुका है। यह 15.2 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा है, जबकि दिन का पारा भी 30 डिग्री सेल्सियस से कम है। मंडला में भी रात का पारा 16 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। बैतूल, रायसेन, छिंदवाड़ा, रीवा और उमरिया में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे रहा।
प्रदेश के 4 प्रमुख शहरों का 6 दिन का तापमान
भोपाल | अधिक तापमान | न्यूनतम तापमान |
10 अक्टूबर | 34.2 (+1) | 20.0 (0) |
9 अक्टूबर | 34.1 (+1) | 21.6 (+1) |
8 अक्टूबर | 35.0 (+2) | 22.4 (+2) |
7 अक्टूबर | 34.2 (+1) | 22.9 (+2) |
6 अक्टूबर | 33.9 (+1) | 24.9 (+3) |
5 अक्टूबर | 33.6 (+1) | 22.4 (+2) |
इंदौर | अधिक तापमान | न्यूनतम तापमान |
10 अक्टूबर | 33.2 (0) | 23.2 (+4) |
9 अक्टूबर | 32.8 (0) | 22.6 (+3) |
8 अक्टूबर | 34.0 (+1) | 23.5 (+4) |
7 अक्टूबर | 33.4 (0) | 22.5 (+3) |
6 अक्टूबर | 32.4 (-1) | 23.0 (+3) |
5 अक्टूबर | 32.3 (-1) | 21.2 (+1) |
जबलपुर | अधिक तापमान | न्यूनतम तापमान |
10 अक्टूबर | 34.5 (+2) | 20.5 (-1) |
9 अक्टूबर | 34.6 (+2) | 21.9 (0) |
8 अक्टूबर | 34.5 (+2) | 23.9 (+2) |
7 अक्टूबर | 34.4 (+2) | 23.7 (+2) |
6 अक्टूबर | 33.8 (+2) | 25.0 (+3) |
5 अक्टूबर | 34.3 (+2) | 23.8 (+2) |
ग्वालियर | अधिक तापमान | न्यूनतम तापमान |
10 अक्टूबर | 37.6 (+3) | 20.5 (0) |
9 अक्टूबर | 37.4 (+3) | 20.4 (0) |
8 अक्टूबर | 36.6 (+2) | 21.0 (0) |
6 अक्टूबर | 35.7 (+1) | 24.6 (+4) |
6 अक्टूबर | 36.4 (+1) | 25.0 (+4) |
5 अक्टूबर | 35.9 (+1) | 25.9 (+5) |
नोट : तापमान (+) सामान्य से ज्यादा और (-) सामान्य से कम।