
रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति कमिटी (MPC) की 3 दिवसीय बैठक आज यानी 8 अक्टूबर को खत्म हो गई है। RBI ने रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर बरकरार रखा है। यह लगातार 9वीं बार है जब दरों को जस का तस रखा गया है। इससे पहले मई 2020 में रेपो रेट को घटाया गया था। रेपो रेट का यह लेवल 2001 अप्रैल के बाद सबसे निचला लेवल है। RBI गर्वनर शक्तिकांता दास ने कहा कि सभी MPC सदस्य दरें बरकरार रखने के पक्ष में है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इकोनॉमी में रिकवरी के साफ संकेत दिख रहे हैं।