
देश में कोरोना के केस में एक दिन की गिरावट के बाद फिर उछाल आया है। मंगलवार को 42,530 मरीज मिले। सोमवार को 30,029 मामले दर्ज हुए थे। बीते 24 घंटे में 36,552 संक्रमितों ने इस बीमारी को मात दी, जबकि 561 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 5,396 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब 4.04 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
सबसे ज्यादा चिंता केरल बढ़ा रहा है। यहां मंगलवार को 23,676 नए केस आए। सोमवार को यह आंकड़ा 13,984 था। राज्य के एक्टिव केस में भी 9,959 का बड़ा उछाल आया है। अब यहां 1.73 लोगों का इलाज चल रहा है।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42,530
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,552
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 561
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.17 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.09 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.25 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.04 लाख
8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।