Wednesday, October 29

कोरोना देश में:43,159 नए मरीज मिले, 38,525 ठीक हुए और 640 की मौत; एक्टिव केस में 3,987 की बढ़ोतरी, यह 77 दिन में सबसे ज्यादा

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 43,159 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 38,525 लोग ठीक हुए और 640 मरीजों की मौत भी हुई। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3 लाख 97 हजार 330 हो गई है। इसमें बीते एक दिन में 3,987 की बढ़ोतरी हुई है, जो कि पिछले 77 दिनों में सबसे ज्यादा है।

सबसे ज्यादा चिंता केरल बढ़ा रहा है। यहां लगातार दूसरे दिन 22 हजार से ज्यादा केस आए हैं। 27 जुलाई को 22,129 मरीजों की पहचान हुई थी। 28 जुलाई को 22,056 केस आए। अभी यह इकलौता राज्य है, जहां एक लाख से ज्यादा (1.49 लाख) मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,159
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 38,525
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 640
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.15 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.06 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.22 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.97 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।