Monday, November 10

इंदौर यहां भी नंबर 1:सभी सीनियर सिटीजन को लगा पहला डोज; सेकेंड डोज भी 55% को; अगस्त एंड तक सभी उम्र वालों को एक डोज लगाने का दावा

इंदौर में 60 प्लस वाले 100 फीसदी के वैक्सीनेशन का टारगेट मंगलवार को पूरा कर लिया गया। सभी को एक डोज लग चुका है, जबकि आधे से ज्यादा को दूसरा डोज। प्रदेश का यह पहला शहर है, जहां सभी बुजुर्गों को पहला डोज लग चुका है। वहीं आज प्रदेश में 10 लाख लोगों का वैक्सीनेशन होगा।

हालांकि शासन ने जुलाई अंत तक 100 फीसदी आबादी को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन उसे पूरा करने में अभी एक महीने और लग सकते हैं। कारण वैक्सीनेशन की कमी। टीकाकरण अधिकारी तरुण गुप्ता ने बताया कि 60 प्लस वाले 3 लाख 10 हजार 611 को टीका लग चुका है। हमारा टारगेट 3 लाख एक हजार 343 वैक्सीन लगाने का था। हमने 103 फीसदी लक्ष्य को पा लिया है।

बात दें कि जिले में 18 प्लस वाले 28 लाख 7 हजार 558 लोगों को टीका लगाने का टारगेट था। अभी तक 23 लाख 90 हजार 549 को पहला डोज लगा है। यानी 85.14 फीसदी आबादी को ही टीका लगा है। वहीं, 5 लाख 81 हजार 835 को यानी 24 प्रतिशत को दूसरा डोज लगा है। वहीं, 70 हजार गर्भवतियों को भी टीका लगना है। अब तक 1100 को ही टीका लग पाया है।

कैटेगरीडोजटारगेटकितना हुआप्रतिशत
हेल्थ केयरपहला5380347,37988%
हेल्थ वर्करदूसरा4737937,02278%
फ्रंट लाइनपहला61,70058,90795%
फ्रंट लाइन वर्करपहला58,90738,82166 %
18 से 44 वर्षपहला18,01,73214,28,15279%
18 से 44 वर्षदूसरा14,28,1521,05,5377%
45 से 59 वर्षपहला7,4,4835,46,51478%
45 से 59 वर्षदूसरा5,46,5142,30,23342%
60 वर्षपहला3,01,3433,10,611103%
60 वर्षदूसरा3,10,6111,70,43355%

बुधवार को 80 हजार डोज लगेंगे
बुधवार को 118 टीकाकरण सत्र बनाए जाएंगे, जहां 80 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि प्री स्लॉट बुकिंग पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। यदि वायल से वैक्सीन बच जाती है तो ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर टीका लगाया जाएगा। वहीं, गर्भवतियों महिलाओं का हर मंगलवार और शुक्रवार को वैक्सीनेशन हो रहा है। इनका ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। एमवायएच, पीसी सेठी, बाणगंगा, नंदानगर प्रसूति केंद्र और मांगीलाल चूरिया अस्पताल को केंद्र बनाया गया है।

प्रदेश के 7 शहरों में वैक्सीनेशन की स्थिति

शहरवैक्सीनेशन
इंदौर29,74,282
भोपाल18,54,376
जबलपुर13,62,960
उज्जैन11,43,103
ग्वालियर10,57,732
सागर9,80,529
रीवा8,56,859