
भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री सुखप्रीत कौर विदिशा आईं
भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री सुखप्रीत कौर शनिवार को विदिशा आई। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त होने के बाद उनका यह पहली बार नगरागमन था है। इस मौके पर उनके समर्थकों, शुभचिंतकों द्वारा शक्ति विला पर भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा गया।
गौरतलब है कि सुखप्रीत कौर पूर्व विधायक सरदार गुरुचरण सिंह की सुपुत्री हैं और पूर्व सांसद तथा विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज के काफी नजदीकी रही हैं। इस कारण भाजपा के केंद्रीय संगठन में उनका पहले से ही काफी वर्चस्व रहा है। इससे पहले वे महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव थी। उनका कहना है कि वे इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।
पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसके लिए उन्होंने धन्यवाद भी ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कई राज्यों में नुकसान हुआ है। निचले स्तर पर फीडबैक लेकर विशेष तक लोगों की समस्याओं को पहुंचाएंगे। आम लोगों की समस्याएं शीर्ष तक पहुंचाएंगे और उनके लिए योजना बनाएंगे।