Tuesday, September 23

कोरोना देश में:52,956 केस आए, 77,967 लोग ठीक हुए और 1,423 लोगों की मौत; 78 दिन बाद इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 7 लाख से कम

Bengaluru: A health worker wearing a PPE kit collects a sample from a woman for the COVID-19 Rapid Antigen Test, at a city market in Bengaluru, Wednesday, Oct. 7, 2020. (PTI Photo)(PTI07-10-2020_000126B)

देश में रविवार को कोरोना के 52,956 मामले सामने आए। इस दौरान 77,967 लोग ठीक भी हुए और 1,423 संक्रमितों की मौत हुई। नए मरीजों का आंकड़ा बीते 89 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 23 मार्च को 47,239 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 26,457 की कमी रिकॉर्ड की गई। फिलहाल 6 लाख 97 हजार 893 मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में 78 दिनों के बाद यह आंकड़ा 7 लाख से नीचे आया है। इससे पहले 3 अप्रैल को देश में 6 लाख 87 हजार 434 एक्टिव केस थे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 52,956
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 77,967
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 1423
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.99 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.88 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.88 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 6.97 लाख

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

तेलंगाना पूरी तरह लॉकडाउन हटाने वाला पहला राज्य
इस बीच तेलंगाना सरकार ने राज्य में 20 जून से लॉकडाउन को पूरी तरह से हटा दिया है। देश में महामारी के बीच पाबंदियों को पूरी तरह हटाने वाला यह पहला राज्य बन गया है।यहां 1 जुलाई से स्कूल भी खोल दिए जाएंगे।

अपडेट्स

  • कोरोना के काबू होते हालात के बीच दिल्ली में रियायतें 28 जून तक के लिए बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) के मुताबिक, यहां सोमवार से 50% कैपेसिटी के साथ बार खोलने की इजाजत दे दी गई है। इसके अलावा पब्लिक पार्क, गार्डन, गोल्फ क्लब और आउटडोर योग एक्टिविटी को भी मंजूरी दी गई है।
  • कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों के परिजन को मुआवजा देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर केंद्र सरकार ने हलफनामा दाखिल कर दिया है। इसमें केंद्र ने कहा है कि कोरोना से जिनकी मौत हुई है, उनके परिवारों को सरकार 4 लाख रुपए का मुआवजा नहीं दे सकेगी।
  • केंद्र ने कोर्ट को बताया कि कोरोना से होने वाली सभी मौतों को कोविड डेथ के रूप में ही रिकॉर्ड किया जाना चाहिए। फिर चाहे वह मौतें कहीं भी क्यों न हुई हों। सरकार ने कहा कि मामले में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर्स पर कार्रवाई की जाएगी।