
कृषि उपज मंडी समिति में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक हेमंत गुरन ने आधी रात को अपने ही पेट में हंसिया मार लिया। इससे आंतें बाहर निकल आईं। उन्हें तत्काल शासकीय चिकित्सालय लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण तत्काल हमीदिया अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया। यह घटना मंगलवार-बुधवार रात 1 बजे हुई। वे कृषि मंडी के लाल बिल्डिंग भवन में रहते हैं।
इस घटना के बाद उसी बिल्डिंग में रहने वाले मंडी निरीक्षक शिवनारायण बाढ़ीबा ने उन्हें शासकीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत खराब होने के कारण तत्काल भोपाल रेफर किया गया। इससे पहले भी यह सहायक उपनिरीक्षक लाल बिल्डिंग के बाहर लटक गया था। लोगों ने उन्हें मरते मरते बचाया था। इसके बाद उन्होंने यह दूसरी हरकत की। हमीदिया अस्पताल में भी अपने बयानों में खुद हंसिया पेट में मारना स्वीकार किया है।
जानकारी के अनुसार वह नशे का आदी है। अक्सर ऐसी हरकतें करते हैं। उनके साथ पत्नी और बच्चे भी रहते हैं, लेकिन घटना के दिन पत्नी बच्चों की फीस भरने भोपाल गई हुई थी। इस संबंध में मंडी सचिव सुधीर शिवहरे ने बताया कि इस घटना के बाद कर्मचारी का उपचार भोपाल में चल रहा है। वर्तमान में आईसीयू में भर्ती हैं। पेट में हंसिया क्यों और कैसे मारा, इसका पता नहीं है।