Wednesday, September 24

कोरोना दुनिया में:24 घंटे में 4.46 लाख नए मरीज मिले, 9 हजार लोगों ने जान गंवाई; जापान में दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11.62 करोड़ से ज्यादा हो गया। 9 करोड़ 18 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 25 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर दुनिया में 4.46 लाख नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई और 9,955 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा अमेरिका में 1,993 और ब्राजील में 1,786 लोगों की जान गई। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

जापान में दो हफ्ते के लिए वायरस इमरजेंसी बढ़ा
जापान के टोक्यो और आसपास के शहर में दो हफ्ते के लिए वायरस इमरजेंसी बढ़ा दिया गया है। मतलब इस दौरान कई तरह की पाबंदियां रहेंगी। प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा ने कहा कि टोक्यो और आसपास के शहरों में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पतालों में बेड की कमी होने लगी है। इसको देखते हुए वायरस इमरजेंसी को 21 मार्च तक बढ़ाया जा रहा है। इससे मेडिकल सुविधाओं को तैयार करने में सहूलियत मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जापान ने कभी भी अनिवार्य लॉकडाउन नहीं लगाया है। इसलिए सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। एक जगह पर ज्यादा भीड़ न जुटे, सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क का पालन सभी करें। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

ब्राजील में 18 मार्च तक सारे रेस्टोरेंट्स, स्टोर्स बंद रहेंगे
ब्राजील में कोरोना के मामलों में काफी तेजी आई है। इसको देखते हुए यहां सरकार ने सख्त पाबंदियां शुरू कर दी हैं। 19 मार्च तक देश के सभी रेस्टोरेंट्स, बार, गैर जरूरी स्टोर्स बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार देश में कोरोना के नए वैरिएंट्स के चलते संक्रमण का फैलाव तेजी से होने लगा है। पिछले कुछ दिनों से यहां हर दिन होने वाली मौतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
कोरोना अपडेट्स

  • हंगरी में अगले हफ्ते सख्त पाबंदियां लागू की जाएंगी। इस दौरान सभी स्कूल और गैर जरूरी स्टोर्स बंद रहेंगे। लोगों को सलाह दी गई है कि बिना जरूरी होने पर घर से न निकलें।
  • जर्मनी सरकार ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन को यूज की मंजूरी दे दी है। ये वैक्सीन 65 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को लगाई जाएगी। इसके पहले सरकार के पैनल ने वैक्सीन को इमरजेंसी यूज के लिए नामंजूर कर दिया था।
  • फ्रांस सरकार ने गुरुवार को कहा कि मिड अप्रैल तक देश के 1 करोड़ से ज्यादा की आबादी तक वैक्सीन पहुंचा दी जाएगी। तब तक देश में लॉकडाउन लगा रहेगा। लोगों को पाबंदियों के साथ अपने काम करने होंगे।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

देशसंक्रमितमौतेंठीक हुए
अमेरिका29,456,377531,65220,003,325
भारत1,11,56,7481,57,4711,08,24,233
ब्राजील10,647,845257,5629,527,173
रूस4,268,21586,8963,838,040
UK4,188,400123,2963,005,720
फ्रांस3,760,67186,803258,384
स्पेन3,204,53169,6092,722,304
इटली2,938,37197,9452,416,093
तुर्की2,711,47928,6382,578,181
जर्मनी2,455,56970,9242,255,500

(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)