
दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या 9.93 करोड़ हो गई है। आज ये आंकड़ा 10 करोड़ पर पहुंच सकता है। इनमें से सात करोड़ से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। एशियाई देशों में जहां, कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है वहीं, यूरोप और अमेरिका को अभी राहत नहीं मिली है। दुनिया में सबसे ज्यादा डेथ रेट वाले पांच देशों में अमेरिका के अलावा चारों देश यूरोप के हैं।
एक लाख लोगों में कोरोना से मौत के मामले में ब्रिटेन सबसे आगे हैं। इसके बाद चेक रिपब्लिक, इटली, अमेरिका और स्पेन हैं। इस लिस्ट में भारत 19वें नंबर पर है। यहां एक लाख की आबादी में सिर्फ 11 मौतें हुई हैं। ब्रिटेन में पिछले सात दिनों से हर रोज 1000 से ज्यादा मौतें हो रही हैं। एक दिन में सबसे ज्यादा 1820 मौतें पिछले बुधवार को दर्ज की गई हैं।
ब्रिटेन में अब तक 96 हजार से ज्यादा मौतें
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, महामारी शुरू होने के बाद से अब तक UK में कुल 96,166 मौतें हुई हैं। हैरानी की बात यह है कि अमेरिका और ब्रिटेन समेत ज्यादा यूरोपीय देशों में वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है। दुनिया में अब तक 21 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 25,566,789 | 427,635 | 15,330,949 |
भारत | 10,655,435 | 153,376 | 10,316,096 |
ब्राजील | 8,816,254 | 216,475 | 7,628,438 |
रूस | 3,698,273 | 68,971 | 3,109,315 |
UK | 3,617,459 | 97,329 | 1,616,307 |
फ्रांस | 3,035,181 | 72,877 | 216,725 |
स्पेन | 2,603,472 | 55,441 | N/A |
इटली | 2,455,185 | 85,162 | 1,871,189 |
तुर्की | 2,424,328 | 24,933 | 2,301,861 |
जर्मनी | 2,137,689 | 52,536 | 1,795,400 |
(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)