
- Fog हटने के बाद तापमान में गिरावट होगी
- दो दिन बाद ठंडी पकड़ने लगेगी जोर
सर्दी के मौसम में आखिरकार ठंड आ ही गई। अब तक भोपाल सहित तकरीबन पूरे प्रदेश में दिन रात गर्म ही रहे थे, लेकिन शनिवार-रविवार की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। कोहरे और बारिश ने रविवार सुबह से ही राजधानी को अपनी आगोश में ले लिया। कोहरा इतना घना था कि सुबह 10 बजे तक सबसे कम विजिबिलिटी सिर्फ 300 मीटर तक ही रह गई थी। दिन का तापमान सीजन में पहली बार 22 डिग्री से नीचे आने के कारण लोगों को ठंड लगने लगी। इसके कारण लोग अलाव तक जलाने लगे। हालांकि इसके बाद कोहरा छटने के कारण 11.30 बजे तक यह एक हजार मीटर हो गई। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि खुले में विजिबिलिटी 300 मीटर से भी काफी कम रही।
अब बादल ऊपर हो गए हैं। ऐसे में कोहरा छटने से ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को सुबह से फिर कोहरा रहेगा। दो दिन बाद ठंड जोर पकड़ेगी। फिलहाल भोपाल में दिन और रात के तापमान में सिर्फ 3 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। रात का तापमान सबसे कम 18 डिग्री तक आया, जबकि दिन में यह 21.7 तक ही पहुंच पाया। शहर के मौसम को फोटो में देखें..