
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने वाली सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि इस नेटवर्क से अंडमान-निकोबार के लोगों को सस्ती और तेज इंटरनेट सेवा मिल सकेगी। व्यापार बढ़ाने के लिए ग्रेट निकोबार में 10 हजार करोड़ की लागत से पोर्ट बनाने का भी प्रस्ताव है।
2300 किमी लंबी केबल बिछाने की लागत 1224 करोड़ रुपए आई। 2018 में इसकी नींव मोदी ने ही रखी थी। केबल से पोर्ट ब्लेयर को स्वराज द्वीप, लिटल अंडमान, कार निकोबार, कमोर्ता, ग्रेट निकोबार, लॉन्ग आईलैंड और रंगत को भी जोड़ा जा सकेगा।
मोदी के संबोधन की 6 अहम बातें
- डेढ़ साल पहले योजना के शुभारंभ का मौका मिला
- समुद्र में केबल बिछाना आसान नहीं था
- देश के हर इलाके का विकास कर रहे
- पर्यटकों और व्यापार को भी फायदा होगा
- अंडमान-निकोबार में प्रोजेक्ट तेजी से पूरे हो रहे
- ग्रेट निकोबार में बड़ा पोर्ट बनेगा