
टोक्यो| जापान के योकोहामा पोर्ट पर फंसे शिप पर कोरोनावायरस की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, अब तक सात भारतीयों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहाज पर 138 भारतीय हैं, जिनमें 132 क्रू और 6 यात्री हैं। उधर, चीन में फंसे भारतीयों को लेने के लिए गुरुवार को वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान वुहान जाएगा। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस विमान में कोरोनावायस संक्रमितों के लिए दवाइयां और मेडिकल उपकरण भी होंगे। चीन में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामलों में भारी गिरावट देखी गई। अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को एक महीने में सबसे कम 628 नए मामले दर्ज किए गए |