Friday, September 26

भारत ने साऊथ अफ्रीका को दी सात विकेट से मात

खेलजगत| बेंगलुरु में खेले गए भारत साऊथ अफ्रीका के दूसरे टी-20 मैच में भारत ने साऊथ अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया हैं| विराट ने 72 रनों (52 गेंद, 4 चौके, 3 छक्के) की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा शिखर धवन ने 40 रन (31 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) बनाए। इसी के साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। बता दें कि धर्मशाला में पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।