गंजबासौदा:- सर्दियों के समय हमे शरीर के साथ साथ खान पान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। सर्दियों के समय वातावरण का तापमान अत्यंत कम होता है जिसका सीधा प्रभाव हमारे शरीर पर पढ़ता है। अतः हमे सर्दी के मौसम मे कुछ विशेष वातों का ध्यान रखना चाहिए।
हार्ट अटैक:- कुछ लोग सर्दियों मे ठंडे पानी से नहाते हैं, लेकिन वो ये नहीं जानते हैं की वो कितनी बड़ी गलती कर रहे हैं। ठंडे पानी से नहाने पर हमारे शरीर का तापमान एक दम कम होता है जिससे हमारे शरीर के अंदर की सारी नसें सिकुड़ जाती हैं जो रक्त प्रवाह में परेशानी पैदा करती हैं। इस परेशानी से दिल पर भार पड़ता है जिसके कारण हार्ट अटैक की संभावना 30-40 प्रतिशत बढ़ जाती है। इसलिए ठंडे पानी की जगह कुनकुने पानी से नहाना चाहिए।
ब्रेन अटैक:- ठंड के मौसम में तली व चटपटी चीजें खाने से तन में आलस समा जाता है और खूब सोने का मन करता है। यही सब मिलकर रक्तचाप बढ़ने एवं खून का थक्का जमने का कारण बनता है। इसकी अधिकता से मस्तिष्क आघात होता है। मस्तिष्क की नसें फैल जाती हैं, फट जाती हैं या खून जम जाता है। इसलिए तनाव, क्रोध और तली चटपटी चीजों से दूर रहें एवं गर्म चीजे खाएं साथ में व्यायाम करें.