
मुंबई| मुंबई में एक बार फिर जोरदार बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की हैं मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में मुंबई में भीषण बारिश होने की आशंका है। इसे देखते हुए मुंबई और आस-पास के इलाकों के लिए विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री आशीष शेलार ने ट्वीट किया कि भारी बारिश क पूर्वानुमान के मद्देनजर, मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र के सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों के लिए गुरुवार को छुट्टी घोषित की गई है।
बताते चलें कि मानसून के दौरान शहर की सड़कों पर हमेशा ही बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है। जून से सितंबर या अक्टूबर तक चलने वाले मानसून के सीजन में देश में सर्वाधिक बारिश होती है। लगभग हर मानसून के सीजन में मुंबई में अराजक स्थिति पैदा हो जाती है। उपनगरीय ट्रेनें, शहर की जीवन रेखा भी बारिश की वजह से प्रभावित होती है और निचले इलाकों में बाढ़ आ जाती है।