Monday, November 10

राजधानी समाचार

Modi 3.0 में चीन को घुटनों पर लाने की तैयारी, मोदी सरकार बदलेगी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के 30 से ज्यादा नाम
अपराध जगत, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

Modi 3.0 में चीन को घुटनों पर लाने की तैयारी, मोदी सरकार बदलेगी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के 30 से ज्यादा नाम

प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत अब चीन की हरकतों का जवाब जैसे को तैसा वाली रणनीति के तहत देने जा रहा है। इसके संकेत उस समय मिले जब ताइवानी राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के बधाई संदेश का जवाब पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी पूरी गर्मजोशी से देते हुए दोनों देशों में घनिष्ठ संबंधों बढ़ने के प्रति उन्हें आश्वस्त किया। इसके बाद चीन (China) की ओर इस पर सख्त प्रतिक्रिया आई है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण (Modi 3.0 Oath Ceremony) के बाद भारत अब चीन को तिब्बत मुद्दे पर घेरने का मन बना चुका है। इसके लिए भारत अब चीन के तिब्बत (Tibet) स्वायत्त क्षेत्र में करीब दर्जन 30 से अधिक स्थानों के नाम बदलने की आक्रामक योजना बना रहा है। चीन की चाल का मुकाबला करेगा भारत भारत का यह कदम चीन द्वारा भारत के अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में कई स्थानों ...
अगर भारत से हारा तो ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो जाएगा पाकिस्तान
कहानी, खेल जगत, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

अगर भारत से हारा तो ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो जाएगा पाकिस्तान

यूनाइटेड स्टेट्स ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा उलट फेर किया है। पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहे अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में करारी शिकस्त देते हुए इतिहास रच दिया। इस हार के बाद पाकिस्तान की सुपर 8 में जाने की राह मुश्किल हो गई है। अगर रविवार को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मुक़ाबले में पाकिस्तान हार जाता है तो वह टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप ए में पाकिस्तान, भारत और अमेरिका के अलावा कनाडा और आयरलैंड भी है। भारत ने आयरलैंड को हराया है और वह दो अंक और +3.065 नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं अमेरिका ने कनाडा और पाकिस्तान को हराया है। वह चार अंक और +0.626 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर है। अमेरिका को अब भारत और आयरलैंड से मुक़ाबले खेलने हैं। ऐसे में अगर पाकिस्तान भारत से हार जाता है तो अम...
मणिपुर एक व्यक्ति का काटा सिर, फिर भड़क गई हिंसा
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

मणिपुर एक व्यक्ति का काटा सिर, फिर भड़क गई हिंसा

मणिपुर के जिरीबाम जिले में गुरुवार को 55 वर्षीय सोइबाम सरत नाम के व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया और उसका सिर काट दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा निषेधाज्ञा आदेश जारी किए गए थे कि स्थिति एक बड़े जातीय संघर्ष में न बदल जाए। स्थिति तनावपूर्ण है क्योंकि यह संदेह था कि अपराधी दूसरे जातीय समूह से थे। अत्याधुनिक हथियारों से लैस हमलावरों से लोगों को बचाने के लिए भारी भीड़ जिरीबाम पुलिस स्टेशन की ओर दौड़ पड़ी। उन्होंने अपने बचाव के लिए अपनी लाइसेंसी बंदूकें वापस करने की मांग की। जिरीबाम जिला अब तक काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा है और 3 मई, 2023 से मेइतेई और कुकी संघर्ष का जिले पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।  ...
नरेंद्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू को दिया शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता, क्या पिघलने लगी रिश्तों पर जमी बर्फ
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

नरेंद्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू को दिया शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता, क्या पिघलने लगी रिश्तों पर जमी बर्फ

मालदीव और भारत के बीच रिश्तों में मधुरता घुलने की संभावना नजर आ रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने अपने शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ( Muizzu ) को आमंत्रित किया है। नरेंद्र मोदी की ओर से कई और देशों को भी निमंत्रण दिया गया है। कई देशों के प्रधानमंत्री शामिल इनमें भूटान नरेश, श्रीलंका के राष्ट्रपति, नेपाल, बांग्लादेश और मॉरिशस के प्रधानमंत्री शामिल हैं। इस सूची में अब मालदीव (Maldives) का भी नाम जुड़ गया है और 7 जून को होने वाले एनडीए की बैठक के बाद ही मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। एनडीए ( NDA) के सहयोग से शपथ केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 के गठन को लेकर मंथन जारी है और हालांकि इस बार नरेंद्र मोदी एनडीए के सहयोगी दलों की मदद से प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस कारण, बीजेपी इस लोकसभा चुनाव में 272 का बहुमत ...
अरब सागर में आगे बढ़कर मुंबई पहुंचने वाला है मानसून, राजस्थान में कल से होगी झमाझम बारिश, IMD का इन 3 दिन के लिए अलर्ट
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

अरब सागर में आगे बढ़कर मुंबई पहुंचने वाला है मानसून, राजस्थान में कल से होगी झमाझम बारिश, IMD का इन 3 दिन के लिए अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक के अधिकांश भाग, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकांश भाग और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और भाग और मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के शेष हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों (मुंबई सहित), तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और दक्षिण ओडिशा, शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। ऐसे में बहुत जल्द ही मानसून जून अंत तक पूरे भारत में दस्तक देने जा रहा है। अगले तीन-चार दिनों के दौरान पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के अधिक हिस्सों में और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर (5.1 और अधिक) रहा। पंजाब म...
NCP में होने वाला है बड़ा खेला! अजित पवार ने बुलाई थी बड़ी बैठक
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

NCP में होने वाला है बड़ा खेला! अजित पवार ने बुलाई थी बड़ी बैठक

महाराष्ट्र में हुए लोकसभा चुनाव के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के नेताओं में बेचैनी का माहौल है। दरअसल एनसीपी के संस्थापक शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने राज्य भर में 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, इनमें से 8 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि अजित पवार गुट ने चार सीटों पर प्रत्याशी उतारे, इनमें से एकमात्र रायगढ़ सीट पर विजय मिली। खुद अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार अपनी भाभी सुप्रिया सुले से हार गईं। महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) को जबरदस्त सफलता मिली है। जबकि सत्तारूढ़ महायुति को तगड़ा झटका लगा है। एमवीए में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी और शिवसेना (UBT) है, वहीँ महायुति में बीजेपी, एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना है। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस को 13 सीटें मिली है, जो पिछले लोकसभा चुनाव में महज एक थी। जबकि 23 सीटें ज...
नीतीश कुमार नहीं दक्षिण का ये नेता है PM मोदी का सबसे बड़ा सहयोगी, जानें NDA सरकार को स्थिर रखने में कैसे करेगा मदद
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

नीतीश कुमार नहीं दक्षिण का ये नेता है PM मोदी का सबसे बड़ा सहयोगी, जानें NDA सरकार को स्थिर रखने में कैसे करेगा मदद

देश के लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिल पाया है, लेकिन सहयोगी दलों को मिली सीटों को मिलाकर आंकड़ा बहुमत के अंक को पार कर गया है। आंध्रप्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी सबसे बड़े सहयोगी दल के रूप में सामने आई है। आंध्रप्रदेश में 25 लोकसभा सीटें हैं। टीडीपी ने अकेले 16 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को 3 और जनसेना को 2 सीटों पर बढ़त मिली है। वाइएसआरसीपी 4 सीटों पर ही सिमट गई। वाइएसआरसीपी का सूपड़ा साफइसी तरह विधानसभा चुनाव में भी यहां सत्तारूढ़ दल वाइएसआरसीपी का सूपड़ा साफ हो गया है। विधानसभा की 175 सीटों में से टीडीपी को 135 सीटों पर जीत मिली है। सहयोगी दल जनसेना को 21 और भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली है। वाइएसआरसीपी केवल 11 सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस का यहां खाता ही नहीं खुल पाया है। आंध्रप्रदेश में लोकसभा के साथ विधानसभा के भी चुनाव हुए हैं। ऐसे में टीडीपी के सामन...
तीन दशकों में अकेले 240 सीट नहीं जीत सकी कांग्रेस, हैट्रिक ही नहीं आंकड़ों में भी BJP अव्वल
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

तीन दशकों में अकेले 240 सीट नहीं जीत सकी कांग्रेस, हैट्रिक ही नहीं आंकड़ों में भी BJP अव्वल

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम ने सबको चौंका दिया। एक तरफ इंडिया गठबंधन ने इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने पूर्ण बहुमत का 272 वाला जादुई आंकड़ा भी पार कर लिया। एनडीए के खाते में 292 सीटें आई हैं। जबकि, इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने 234 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, अन्य के खाते में 17 सीटें आई। भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि, 2019 के मुकाबले 63 सीट कम है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया है। हैट्रिक ही नहीं आंकड़ों में भी BJP अव्वल तीसरे कार्यकाल में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनने जा रही है। इसके साथ नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंग...
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात करने पहुंचे पीएम, एमपी के पूर्व मंत्री ने रंग पर कर दिया विवादित कमेंट
कहानी, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात करने पहुंचे पीएम, एमपी के पूर्व मंत्री ने रंग पर कर दिया विवादित कमेंट

देश में नई सरकार के लिए चल रही कवायदों के बीच एमपी के एक पूर्व मंत्री का विवादित कमेंट सामने आया है। पूर्व मंत्री ने अपने एक्स हेंडल पर ये कमेंट किया है जिसपर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त की हैं। बुधवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के परिप्रेक्ष्य में पूर्व मंत्री ने विवादित ट्वीट कर दिया। पूर्व मंत्री द्वारा रंग को लेकर की गई विवादित टिप्पणी से जहां कुछ लोगों ने विरोध जताया वहीं कुछ यूजर ने हैरानी जताई। प्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने यह विवादित ट्वीट किया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जैकेट के रंग पर कमेंट किया। इस कमेंट के बाद बवाल मच गया। अपने मंत्रिमंडल का इस्तीफा सौंपने राष्ट्रपति भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरे रंग क...
जानलेवा पिच पर इंजर्ड हुए रोहित शर्मा ने मैच बाद निकाली भड़ास, अपनी चोट पर भी दिया अपडेट
कहानी, खेल जगत, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

जानलेवा पिच पर इंजर्ड हुए रोहित शर्मा ने मैच बाद निकाली भड़ास, अपनी चोट पर भी दिया अपडेट

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने न्‍यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम की असमान उछाल वाली जानलेवा ड्रॉप इन पिच को लेकर अपना गुस्‍सा जाहिर किया है। दरअसल, इसी पिच पर 9 जून को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप के हाईवोल्‍टेज मुकाबले से पहले आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में रोहित शर्मा की बाजू पर चोट लग गई। रोहित शर्मा तेज गेंदबाज जोश लिटिल की शॉर्ट पिच गेंद पर पुल शॉट लगाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन असमान उछाल के चलते वह चूक गए और गेंद सीधे उनकी दाहिनी बाजू के ऊपरी हिस्से आ लगी। इसके चलते उन्‍हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। मैच के बाद अपनी चोट पर अपडेट देनते हुए रोहित शर्मा ने बताया कि ये मामूली सा घाव है। रोहित ने पिच को लेकर जताई नाराजगी रोहित शर्मा ने मैच के बाद पिच को लेकर अपनी नाराजगी व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा कि पिच अभी अच्‍छे से सैटल नहीं हुई है। नया मै...