Thursday, September 25

एप से टीचर की आवाज निकाली, फिर चंगुल में फंसाकर 7 छात्राओं के साथ किया दुष्कर्म

मध्यप्रदेश के सीधी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां कुछ युवकों ने एक एप की मदद से टीचरों की आवाज निकालकर मिलने बुलाया, फिर उनके साथ रेप किया। इस मामले पर रीवा रेंज के आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार कहा कि और जांच होने पर पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे छात्राओं को बनाते थे निशाना

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मैजिक वॉयस एप से अपनी आवाज बदलकर आदिवासी लड़कियों को फोन किया करते थे और कॉल करके पीड़ित छात्राओं से समस्याएं पूछता थे। जब पीड़ित लड़कियां इसके झांसे में आ जाती थी तो ये उनसे समस्याओं का निराकरण करने के लिए कागजात के साथ बुलाता था और फिर दुष्कर्म करता था। महिलाओं को किसी से कुछ न कहने के लिए धमकाता भी था।

बता दें कि, सभी पीड़िता एसटी कैटेगिरी से है। ये आरोपी उन्हीं को निशाना बनाते थे। जिन्हें स्कॉलरशिप मिलती है। इस मामले का खुलासा एक पीड़िता द्वारा किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति, राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति को पकड़ा है। ब्रजेश ने दो शादियां की हैं। उसने पहली पत्नी को छोड़ दिया है। आरोपी मजदूरी का काम करती हैं। उसे इस आवाज निकालने वाले एप की जानकारी यूट्यूब से मिली थी। जिसके बाद उसने फोन में इंस्टाल करके छात्राओं को निशाना बनाना शुरु किए हैं।