Tuesday, September 30

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आतंकी मॉडयूल का हुआ खुलासा, पंजाब में पकड़े गए दो आतंकी

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब में बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस ने इसके मॉड्यूल के दो आतंकियों को गिरफ्तार भी किया है। पंजाब पुलिस के खुफिया आपरेशन में गुरुवार को इन दोनों आतंकियों के पास से दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 30 कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि हैप्पी पासियन रिंदा और शमशेर के साथ मिलकर युवाओं को राज्य में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रेरित कर कट्टरपंथी बनाने का काम कर रहा था। अमृतसर में विशेष ऑपरेशन सेल में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अमरीकी से चल रहा था आतंकी मॉड्यूल

पंजाब पुलिस ने खुलासा किया है कि यह मॉड्यूल अमरीका से चल रहा था। इसे हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पासियन चला रहा था। पासियन पाकिस्तान में आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी है। रिंदा का एक सहयोगी शमशेर सिंह उर्फ शेरा भी है जो कि आर्मेनिया में रहता है। पासियन और शमशेर ही पंजाब खालिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने में लगे थे।