फरवरी का महीने बीतने को है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर बदल गया है। कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी से सर्दी बढ़ गई है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 29 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों में 1 से 4 मार्च की बीच बारिश हो सकती है। ऐसे में साफ है कि इस गर्मी की शुरुआत बारिश के साथ होगी।
27 से 29 फरवरी तक उत्तर-मध्य भारत के राज्यों में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई और मौसम ठंडा हो गया। वहीं 27 से 29 फरवरी तक उत्तर-मध्य भारत के राज्यों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं तेज बारिश, ओलावृष्टि और तूफान की आशंका है।
बारिश की संभावना
27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके साथ ही हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 27 और 29 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना।