Thursday, October 30

छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री कौन? ये दिग्गज चेहरे हैं प्रबल दावेदार

रविवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने पूर्णबहुत के साथ प्रचंड जीत दर्ज की है। चुनाव जीतने के बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है और सीएम पद की रेस में कई दिग्गज चेहरे शामिल हैं। आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री कौन हो सकता है।

अरुण साव
मुख्यमंत्री पद की रेस में अरुण साव को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 54 साल के अरुण साव ने विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चुनाव अभियान का नेतृत्व किया था और इन्हें पीएम मोदी का करीबी माना जाता है। बता दें कि साव ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत के भाजपा की एक छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्वयंसेवक के रूप में की। इसके बाद उन्होंने एबीवीपी की नेशनल वर्किंग कमेटी के मेंबर के रूप में कार्य किया। ये पहली बार बिलासपुर से सांसद चुने गए थे।
रमन सिंह
वहीं, इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का भी नाम शामिल है। रमन सिंह साल 2003 से 2018 तक यानी 15 साल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे हैं। पूर्व सीएम रमन सिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 1984 में की थी और कवर्धा में पार्षद चुने गये।
ओपी चौधरी
इन दोनों दिग्गज नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री की रेस में 2005 बैच के IAS अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी का भी नाम शामिल है। इन्होंने छत्तीसगढ़ में 13 साल तक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में काम किया। इसके बाद इन्होंने साल 2018 में स्वेच्छा से रिटायरमेंट लेकर भाजपा ज्वाइन कर लिया और बीजेपी के टिकट से खरसिया विधानसभा सीट से अपना पहला चुनाव लड़ा लेकिन असफल रहे। चौधरी इस बार रायगढ़ सीट से प्रचंड जीत हासिल की है।