आखिरकार देश को एक और नई मिसेज इंडिया 2023 (Mrs India 2023) मिल ही गई। इस बार ये खिताब अपने नाम किया है इंदौर की रहने वाली चेतना जोशी तिवारी ने न सिर्फ खूबसूरती का बल्कि, अपनी बुद्धि का भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और ये खूबसूरत ताज उनके सिर सजा दिया गया। आपको बता दें कि मिस इंडिया का ये इवेंट श्रीलंका में आयोजित किया गया। मलाइका अरोड़ा ने अनाउंस किया नाम इस इवेंट का एक वीडियो सामने आया है, इसमें मलाइका अरोड़ा मिसेज इंडिया 2023 के विनर की अनाउंसमेंट करती नजर आ रही हैं। और जब वो चेतना जोशी के नाम की अनाउंसमेंट करती हैं तो विनर के चेहरे की खुशी देखते बनती है। गोल्डन कलर का लिबास पहने चेतना किसी अप्सरा की तरह लग रही थीं। अब वे देश की सबसे खूबसूरत शादीशुदा महिला बन गई हैं और गौरवान्वित करने वाला यह खिताब उन्होंने खुद अपने दम पर जीता है। जाने कौन हैं चेतना जोशी…
75 हसीनाओं ने आजमाई किस्मत
आपको बता दें कि श्रीलंका में इस इवेंट की शुरुआत 13 जुलाई से हुई थी। इसमें शुरुआती कुछ राउंड के बाद 19 जुलाई को फिनाले हुआ। कुल 75 हसीनाओं ने इस इवेंट में अपनी किस्मत आजमाई थी। लेकिन ग्रैंड फिनाले में मिसेड इंडिया का ताज चेतना जोशी के सिर सजा।
कौन हैं चेतना जोशी
– चेतना 29 साल की हैं।
– इसके अलावा वो एमटीवी रोडीज में भी नजर आ चुकी हैं।
– चेतना जितनी मॉडर्न हैं उतनी ही संस्कारी भी हैं।
– अपने ट्रेडिशन को वह दिल से फॉलो करती हैं और इसकी झलक उनके इंस्टाग्राम पर भी नजर आती है।
– दरअसल चेतना ने लहंगा, तो कभी साड़ी पहने हुए काफी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
– एक ट्रेडिशनल पारिवारिक पृष्ठभूमि वाली चेतना ने समाज में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत लंबे समय तक संघर्ष किया है।
– वे बाल शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली एक सामाजिक कार्यकर्ता और एंटरप्रिन्यौर भी हैं।
ये भी रह चुकी हैं मिसेस इंडिया
– 2001 में मिस इंडिया रहीं सेलिना जेटली
– 2009 में मिस इंडिया रहीं पूजा चोपड़ा का भी महू से नाता है और उनके घर महू में भी हैं।
– 1966 में इंदौर (महू) की डॉक्टर रीता फारिया Miss World चुनी जाने वाली पहली भारतीय थीं।