Sunday, September 28

इन शहरों में बिछेगा फ्लाईओवर का जाल, बनेंगे 15 नए फ्लाईओवर और रेलवे ओवर ब्रिज

भोपाल. मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश के कई शहरों में फ्लाई ओवर और रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने प्रदेश में बनने वाले नए फ्लाईओवर व ओवरब्रिजों के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश के बड़े शहरों में फ्लाई ओवर का जाल बिछाया जाएगा।

इन शहरों में बनेंगे फ्लाईओवर, रेलवे ओवर ब्रिज
लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया कि प्रदेश में 900 करोड़ की लागत ने 15 फ्लाई ओवर और रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है। भोपाल में दो नए फ्लाई ओवर, एक रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा। वहीं इंदौर में चार और सागर में दो फ्लाई ओवर बनाए जाएंगे। इसके अलावा धार, छतरपुर, विदिशा, ग्वालियर और खंडवा में एक-एक फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। साथ ही भोपाल और सिवनी में एक-एक रेलवे ओवरब्रिज भी बनाए जाने है।

कहां से कहां तक बनेंगे फ्लाईओवर
– इंदौर में 58 लाख 80 हजार रुपये से देवास नाका सर्किल से इंदौर सिटी तक फ्लाई ओवर ब्रिज बनेगा।
– 69 करोड़ 69 लाख से सत्य साई पर 6 लेन ओवर ब्रिज बनेगा।
– 72 करोड़ 12 लाख की लागत से क्रिस्टल आईटी पार्क चौराहे पर 6 लेन ओवर ब्रिज बनेगा।
– 68 करोड़ 44 लाख की लागत से इंदौर शहर में मुरवाखेड़ी चौराहे पर 6 लेन ओवर ब्रिज बनेगा।
– भोपाल में 68 करोड़ 60 लाख रुपये से करोंद चौराहे से अयोध्या बायपास तक फ्लाई ओवर बनेगा।
– 51 करोड़ 45 लाख से भोपाल हाट व्यापम चौराहे से 6 नंबर तक फ्लाई ओवर बनेगा। ।
– सागर शहर में 36 करोड़ रुपये से मकरोनिया चौराहे पर फ्लाई ओवर बनेगा।
– 38 करोड़ से गढ़ाकोटा में सागर-दमोह रोड से सोनार नदी से गड़ेरी नदी तक फ्लाई ओवर बनेगा।
– धार शहर में 45 करोड़ 22 लाख रुपये से इंडोरमा चौराहे घाटा बिल्लोद मार्ग (श्रीराम मंदिर के पास) फोर लेन फ्लाई ओवर बनेगा।
– विदिशा शहर में बंटी नगर से अरिहंत विहार नगर तक 59 करोड़ 57 लाख से 2 लेन फ्लाई ओवर बनेगा।
– छतरपुर शहर में 65 करोड़ 17 लाख से आकाशवाणी तिराह से महोवा रोड तक फ्लाई ओवर बनेगा।
– खंडवा शहर में 51 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से गणेश गौ-शाला से जूनी इंदौर लेन तक फ्लाई ओवर बनेगा।
– ग्वालियर शहर में कम्पू बस स्टैंड से महाराज बाड़ा तक 61 करोड़ 25 लाख रुपये से फ्लाई ओवर बनेगा।