Wednesday, September 24

राष्ट्रपति मुर्मू का पहला अभिभाषण, बोलीं- महिलाओं और किसानों को सशक्त बना रही सरकार

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई। राष्ट्रपति आज अपना पहला अभिभाषण दे रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने अभिभाषण में कहा कि हमे ऐसा भारत बनाना है जो गरीब न हो। हमे एक ऐसा भारत बनाना जो आत्मनिर्भर हो। देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। आजाद भारत का आत्मविश्वास बढ़ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था आज पांचवें नंबर पर है। हमे ऐसा भारत बनाना है जो अटल और आत्मविश्वास से भरा हो। जिसके युवा समय से दो कदम आगे चलते हो ऐसा भारत हो।