Friday, September 26

हमारी आर्थिक नीति के कारण देश आत्मनिर्भर बना, विदेशों में भेजे कोविड के टीके : धमेंद्र प्रधान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी है। मंगलवार को दूसरे दिन इस बैठक में बीजेपी के तमाम बड़े दिग्गज नेता हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी आर्थिक नीति के कारण भारत आत्मनिर्भर बना है। आज हमने विदेशों में कोविड के टीके भेजे और कोरोना का सफल प्रबंधन किया। साल 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी, अब यह 5वें स्थान पर आ गई है। कोविड महामारी के दौरान हमने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी भूखा न रहे और अनाज वितरित किया।

22.6 लाख करोड रुपए लाभार्थियों किए ट्रांसफर

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दूसरे दिन धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमारी आर्थिक नीति से भारत मजबूत हुआ है और आत्मनिर्भर हुआ है। लाभार्थियों को 22.6 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण किया गया।

2014 में अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी, अब 5 पर

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि दुनिया की कठिन परिस्थिति में हम आगे बढ़े हैं, स्वदेशी टीका लोगों को लगाया है। 2014 में हमारी अर्थव्यवस्था में दुनिया में दसवीं नंबर पर थे आज पांचवे नंबर पर आए। कोरोना काल में खाद्य सुरक्षा दी गई, गरीबों को आज भी दिया जा रहा है। विश्व के सकल उत्पादन हमारा योगदान बढ़ा है।

वस्तुओं की कीमत घटी

उन्होंने कहा कि GST का कलेक्शन 22 फीसदी बढ़ा है। वस्तुओं की कीमत घटी है, पांच हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्र खोले। किसानों के उत्पाद को सटीक मूल्य मिले, लोकल फॉर वोकल हमारी उपलब्धि है।

जॉब क्रिएटर बन रहा है देश का युवा

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश का युवा आज जॉब सीकर नहीं जॉब क्रिएटर बन रहा है। आत्मनिर्भर योजना और कोरोना काल में पैकेज दिया गया। EWS के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई। डिजिटल के क्षेत्र में देश आगे बढ़े हे़ैं। कोविन एप और डिजीटल पेमेंट इसका उदाहरण है। वैश्विक प्रस्ताव भी पारित हो रहा है।