आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। संसद के शीतकालीन सत्र के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के एजेंडे में 16 नए बिल शामिल हैं। संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार, 7 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है और इसके 29 दिसंबर तक चलने की संभावना है। सत्र के 23 दिनों के दौरान सदन की 17 बैठकें होंगी।
भारत की संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 29 दिसंबर तक चलेगा और इसमें कुल 17 कार्य दिवस होंगे। लोकसभा पहले दिन उन सदस्यों को श्रद्धांजलि देगी जिनका निधन सत्र के दौरान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह यानी संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मीडिया से मुखातिब हो सकते हैं। एक दिन पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक में 47 राजनीतिक दलों में से 31 राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।
विपक्ष दलों की इन मुद्दों पर
सत्र शुरू होने से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस दौरान विपक्षी दलों ने भारत- चीन सीमा के हालात, लगातार बढ़ रही महंगाई, कश्मीरी पंडितों के ऊपर हो रहे हमलों, संघीय ढांचे, आरक्षण, ईडब्ल्यूएस कोटे और संवैधानिक संस्थानों के दुरुपयोग सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार से सदन में चर्चा कराने की मांग की।
मीडिया से रूबरू हो सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मीडिया से रूबरू हो सकती हैं। बीते साल भी पीएम मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा था सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों से भी सहयोग मांगा था।
जानिए कौन-कौन से बिल होंगे पेश
इस बार शीतकालीन सत्र में कई अहम पेश किया जाना है। सरकार द्वारा कुल 19 बिल पेश किए जाएंगे। इनमें से तीन को पुराने और 16 नए बिल पेश किए जाएंगे। बहुराज्य सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक, 2022, राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक, 2022, राष्ट्रीय परिचर्या और प्रसूति विद्या आयोग विधेयक,2022, बहु-राज्यीय सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक, 2022, तटीय जल कृषि प्राधिकार संशोधन विधेयक 2022, संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक 2022 शामिल हैं. इनके अलावा संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक 2022, निरसन औरसंशोधन विधेयक,2022, पुराना अनुदान विधेयक ( विनियमन) 2022 जैसे बिल भी पेश किए जा सकते हैं।