साउथ चाइना सी में तनाव चरम पर है। चीन और ताइवान के बीच तनाव कम होने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है। चीनी सैन्य अभ्यास के बाद ताइवान की सेना ने भी लाइव-फायर आर्टिलरी ड्रिल शुरू कर दी है। किसी भी संभावित हमले से द्वीप की रक्षा को लेकर यह ड्रिल की जा रही है। ताइवान की आठवीं सेना कोर के प्रवक्ता लू वोई-जे ने पुष्टि की कि टारगेट फ्लेयर्स और तोपखाने की गोलीबारी के साथ दक्षिणी काउंटी पिंगटुंग में अभ्यास शुरू हो चुका है।
चीन ड्रिल से हमला करने का कर रहा अभ्यास: ताइवान
दूसरी ओर ताइवान ने आरोप लगाया कि चीन इस ड्रिल के माध्यम से द्वीप पर हमला करने का अभ्यास कर रहा है। सोमवार को ताइवान ने कहा कि अभ्यास के दौरान अबतक कोई भी चीनी विमान और जहाज उसके समुद्री सीमा में प्रवेश नहीं किया है। इस अभ्यास के दौरान चीनी विमान और जहाजों ने जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को कई बार पार किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालन ने सोमवार को कहा कि मध्य रेखा एक मौन सहमति है जो 1950 से अस्तत्वि में है और इसका अस्तत्वि एक सच्चाई है। ताइवान को अलग हुए प्रांत के रूप में देखता है