प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के देवघर दौरे पर आ रहें है। इस दैरान वह विभिन्न परियोजनाओं के लिए कुल 16800 करोड़ की सौगात झारखंड को देंगे। वे द्वादश ज्योतिर्लिंग बैद्यनाथधाम के विकास से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह बाबा मंदिर और वहां से देवघर कॉलेज के बीच 50 मिनट का रोड शो करेंगे। अपनी इस यात्रा में पीएम मोदी बाबा वैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना करेंगे। नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो बाबाधाम पहुंच कर द्वादश ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना करेंगे।
जिन नई परियोजनाओं का आज देवघर से शिलान्यास होना है उनमें सड़क और परिवहन मंत्रालय की आठ योजनाएं, रेल मंत्रालय की तीन परियोजनाएं और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की एक योजना शामिल हैं। खबरों के मुताबिक पीएम मोदी स्पेशल एयरक्राफ्ट से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां पहले वह एयरपोर्ट का उद्धाटन करेंगे।
एयरपोर्ट से ही पीएम देवघर एम्स के नए 250 बेड का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद वह सीधा बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम सीधा देवघर कॉलेज स्थित सभा स्थल के लिए रवाना हो जाएंगे। इस बीच पीएम मोदी 11.5 किमी के रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। 35 मिनट का रोड शो देवघर एयरपोर्ट से बाबा मंदिर तक और 15 मिनट का रोड शो बाबा मंदिर से देवघर कॉलेज तक होगा। इसके बाद वो देवघर कॉलेज ग्राउंड से जनसभा को संबोधित करेंगे।
देवघर से इन योजनाओं का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
– देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन – 401.03 करोड़
– देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम का विकास – 39 करोड़
– गोरहर से खैराटुंडा 6 लेन का उद्घाटन – 1790.3 करोड़
– खैराटुंडा से बरवाअड्डा 6 लेन का उद्घाटन – 1,332.8 करोड़
– रांची-महुलिया 4 लेन का काम – 519 करोड़
– चौका-साहेरबेरा 4 लेन का काम – 284.7 करोड़
– बोकारो-अंगुल-जगदीशपुर-हल्दिया पाइपलाइन – 2,500 करोड़
– बरही में नया एलपीजी प्लांट – 161.5 करोड़
– गोविंदपुर-चास-वेस्ट बंगाल बॉर्डर 4 लेन – 1,144 करोड़
– बोकारो एलपीजी प्लांट – 93.4 करोड़
– गढ़वा-महुरिया रेलवे डबलिंग प्रोजेक्ट – 866 करोड़
– हंसडीहा-गोड्डा रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन – 35 करोड़
– एम्स, देवघर – 1,103 करोड़

इन योजनाओं की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
– मिर्जा चौकी-फरक्का 4 लेन – 1,302 करोड़
– पलमा-गुमला सेक्शन 4 लेन – 1,564 करोड़
– रेहला-गढ़वा बाइपास 4 लेन – 888 करोड़
– हरिहरगंज से परवा मोड़ 4 लेन – 1,016 करोड़
– कचहरी चौक से पिस्का मोड़, एलिवेटेड कॉरिडोर – 534.7 करोड़
– रांची में इटकी आरओबी – 108.3 करोड़
– NH-75E पर पेव्ड सोल्डर के साथ 2 लेन – 315.21 करोड़
– NH -133 पर पेव्ड सोल्डर के साथ 2 लेन – 66.7 करोड़
– रांची स्टेशन रीडेवलपमेंट – 210 करोड़
– जसीडीह बाइपास न्यू लेन – 294 करोड़
– झरिया ब्लॉक – सरफेश फेसिलिटी और पाइपलाइन – 224 करोड़
– गोड्डा कोच मेंटेनेंस डिपो – 40 करोड़