मानसून लोगों को निराश कर रहा है। हल्की फल्की बारिश के बाद तप रही धरती से निकलने वाली उमस लोगों को परेशान कर रही है। तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन गर्मी अभी भी अपना असर दिखा रही है। दोपहर में बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। यह क्रम शाम तक बना रहेगा। उन्नाव में भी मौसम गर्म रहेगा आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बताई जा रही है। साथ ही बारिश की भी जानकारी मिल रही है । लेकिन मानसून की लगातार होने वाली बारिश की संभावना काफी कम है। उन्नाव का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री रहने की संभावना है।
कानपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। दिनभर हल्की-फुल्की बारिश होने की भी संभावना है। लेकिन उमस के कारण लोगों का जीवन भी हाल है। तापमान 32 डिग्री से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार लगभग 18 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। इसी क्रम में आगामी 7 जुलाई बृहस्पतिवार को रात में आंधी पानी आने की जानकारी मिल रही है। लेकिन तापमान वृद्धि बता रहा है कि बारिश की काफी कम संभावना है और मानसून से धोखा मिलने वाला है।