Saturday, October 4

मुंबई में भारी बारिश के चलते जनजीवन पर असर, कई इलाकों में भरा पानी; IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मुंबई: मुंबई में लगातार गुरुवार से हो रही बारिश के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। शहर में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन पर असर पड़ा है। बताना चाहते हैं कि कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति कई जगहों पर बन गई है। मुंबई में बारिश के चलते आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में बारिश के कारण ट्रेन और बस सेवाओं पर असर पड़ा है। मुंबई के सायन, दादर, शिवड़ी, कुर्ला, चेंबूर, बांद्रा, परेल, वडाला सहित कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। आज सुबह से ही मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में अगर आनेवाले समय में यह बारिश नहीं रूकती है तो मुंबईकरों की परेशानियां और भी बढ़ सकती हैं।

शहर में बारिश के बीच मौसम विभाग ने आज और दो जुलाई के दिन कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बीएमसी ने भी कहा कि गुरुवार से हो रही बारिश के चलते कई निचले इलाकों में जलजमाव हुआ है। शहर के हिंदमाता, परेल, हाजी अली, गांधी मार्केट और बांद्रा, अंधेरी जैसे इलाकों में कई सड़कों पर भारी भरने से सड़क यातायात पर असर पड़ा है। साथ ही कई जगह इन्हें बंद भी किया गया है।

मुंबई में बारिश के कारण कई जगहों पर घुटने तक पानी भरा है। इससे पहले गुरुवार को शहर में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 119.09 मिमी बारिश हुई है। बारिश के चलते मुंबई के सायन और कालबादेवी में बिल्डिंग ढहने के दो मामले सामने आए हैं। हालांकि इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।