Friday, September 26

मेघालय में टूटा 27 साल का रिकॉर्ड : 24 घंटों में 972 मिमी बारिश, जानें अन्य राज्यों का हाल

देश के पूर्वोत्तर के राज्यों में मानसून की बारिश जबरदस्त कहर बरपा रही है। कई राज्यों में जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण असम में बाढ़ से हालत बदतर होती जा रही है। वहीं मेघालय में जबरदस्त बारिश हो रही है। मेघालय के चेरापूंजी के सोहरा इलाके में 27 साल बाद सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। सोहरा इलाके में बीते 24 घंटों में 972.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, असम में बीते दिनों से जारी भारी बारिश से करीब 25 जिले बाढ की चपेट में है। बताया जा रहा है कि करीब 11 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित है। भारतीय मौसम विज्ञान (आईएमडी) ने अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज- बिजली और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

मेघालय के मौसिनराम में 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश
मेघालय में पूर्वी खासी हिल्स जिले के मौसिनराम ने 24 घंटे में रिकार्ड बारिश हुई है। चेरापूंजी के सोहरा इलाके में शुक्रवार को 27 साल बाद सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई. सोहरा इलाके में बीते 24 घंटों में 972.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि तीसरी बार मेघालय के सोहरा इलाके में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। आंकड़ों के अनुसार इससे पहले 16 जून 1995 को 1563.3 मिमी और 5 जून 1956 को 973.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

भूस्खलन से कई सड़कें क्षतिग्रस्त, चार की मौत
मेघालय में मुसलाधार बारिश की वजह से खासी हिल्स जिले को काफी नुकसान हुआ है। भारी बारिश की वजह से भूस्खलन से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं मावफलांग सी एंड आरडी ब्लॉक के अंतर्गत लैतलारेम गांव में गुरुवार को हुए लैंडस्लाइड में चार नाबालिगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

असम में बाढ़ से 25 जिलों में 11 लाख लोग प्रभावित
असम सहित पूर्वोत्तर राज्यों, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी बाढ़ और भूस्खलन खबरे सामने आ रही है। असम में बीते दिनों से जारी भारी बारिश से करीब 25 जिले बाढ की चपेट में है। बताया जा रहा है कि करीब 11 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित है। 68,000 लोगों 150 राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ रही है। ताजा घटना में शोणितपुर जिले में जियाभराली नदी में नाव पलटने से एक शख्स डूब गया। असम में बाढ़ और भूस्खलन से इस साल अब तक 46 लोगों की जान जा चुकी है।

इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले पांच दिना में ओडिशा, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में गरज- बिजली व आंधी के साथ व्यापक रूप से व्यापक बारिश होने की संभावना है। आगामी दिनों में छत्तीसगढ़, केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। वहीं तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, दक्षिण कोंकण और गोवा में बारिश हो तेज बारिश हो सकती है।