राजधानी भोपाल में ठंड का सितम जारी है। दिन और रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि बीते 72 घंटे से रात का पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस और दिन का 19 डिग्री सेल्सियस पर अटक गया है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अभी 24 घंटे तक कड़kके की ठंड भोपाल में बनी रहेगी। 29 जनवरी से नया सिस्टम बन रहा ह। पाकिस्तान से हवाओं का एक झोंका जाएगा। इससे रात का तापमान बढ़ सकते हैं। दिन में पारा 25 के आसपास पहुंच जाएगा, तो राम में यह 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाएगा।
लगातार तीन दिन से रात का पारा 6 डिग्री से नीचे
भोपाल में बीते तीन दिन से रात और दिन का पारा एक समान बना हुआ है। दिन में यह 20 से कम चल रहा है, तो रात में यह 6 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है। न्यूनतम तापमान का अभी कोई रिकॉर्ड नहीं बन पाया है, क्योंकि बीते कुछ सालों जनवरी में भोपाल का पारा 5 डिग्री से नीचे जा चुका है। अब इसके और नीचे जाने की उम्मीद नहीं है।
दिन में ठंड बनी रहेगी
पाकिस्तान से हवाओं के आने से दिन में बादल छाने से ठंडक रहेगी, जबकि रात को हल्की राहत मिल सकती है। यह सिलसिला 2 फरवरी तक रहेगा। इसके बाद हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद फिर ठंड बढ़ेगी।
भोपाल में एक सप्ताह के न्यूनतम तापमान
दिन | तापमान |
27 | 05.5 |
26 | 05.9 |
25 | 05.5 |
24 | 09.9 |
23 | 13.4 |
22 | 13.5 |
21 | 11.3 |