
केन्द्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर शनिवार को 19 विपक्षी दलों ने जिला स्तर पर धरने-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। राजधानी भोपाल के नीलमपार्क में आयोजित धरने पर पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि आज काम धंधा नहीं होने की वजह से लोग आर्थिक रूप से टूट चुके है। केन्द्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ते जा रही है। प्रदेश में महिलाओं के प्रति अत्याचार लगातार बढ़ रह है। शर्मा ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ नाराजगी बढ़ी है। कांग्रेस प्रदेश के आगामी होने वाले उपचुनाव की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगी। संयुक्त विपक्षी दलों के धरने में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, लोकतांत्रिक जनता दल समेत अन्य विपक्षी पार्टियां शामिल है।
यह है प्रमुख मुद्दे
- कोरोना में अपने को गंवाने वाले परिवारों को तत्काल पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।
- कांग्रेस की न्याय योजना लागू कर प्रत्येक परिवार को 7500 रुपए महीना दिया जाए।
- तीनों काले कृषि कानून तत्काल वापस लिए जाएं।
- मनरेगा योजना में 200 दिन के रोजगार की गारंटी प्रदान करें।
- लघु एवं मध्यम उद्योंगों को तत्काल आर्थिक पैकेज दिया जाए।
- महंगाई, पेट्रोल और डीजल को कम करने के लिए सार्थक कदम उठाए जाएं।
- देश की बेसकीमतों संपत्तियों को निजी हाथों में में सौंपना बंद करें।