
देश में सोमवार को 12 हजार 481 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। यह 16 जून के बाद सबसे कम है। तब एक दिन में 11 हजार 85 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देश में कल 18 हजार 578 मरीज ठीक हुए और 166 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस में 6272 की कमी आई।
देश में अब तक 1.04 करोड़ कोरोना संक्रमितों की पहचान हो चुकी है। इनमें से 1.01 लाख ठीक हो चुके हैं और 1.51 लाख की मौत हो चुकी है। अभी 2.13 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
केरल पहुंची केंद्र सरकार की टीम
कोरोना के बढ़ते मामलों की मॉनिटरिंग करने के लिए केंद्र सरकार की टीम सोमवार को केरल पहुंच गई। टीम के विशेषज्ञों ने केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा और अफसरों के साथ बैठक की। केंद्र सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए कई सुझाव राज्य सरकार को दिया।
5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली
राज्य में सोमवार को 306 संक्रमित मिले। 407 लोग ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। यहां अब तक 6.30 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6.16 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 691 मरीजों की मौत हो चुकी है। 3354 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
2. मध्यप्रदेश
राज्य में सोमवार को 485 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 650 लोग ठीक हुए और सात की मौत हो गई। यहां अब तक 2.49 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.37 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3718 मरीजों की मौत हो चुकी है। 7651 मरीजों का इलाज चल रहा है।
3. गुजरात
राज्य में सोमवार को 615 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 746 लोग ठीक हुए और चार की मौत हो गई। यहां अब तक 2.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4347 मरीजों की मौत हो चुकी है। 7595 मरीजों का इलाज चल रहा है।
4. राजस्थान
यहां सोमवार को 429 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 568 लोग ठीक हुए और दो की मौत हो गई। यहां अब तक 3.13 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3.04 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2736 मरीजों की मौत हो चुकी है। 6585 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
5. महाराष्ट्र
राज्य में सोमवार को 2438 लोग संक्रमित मिले। 4286 लोग ठीक हुए और 40 की मौत हो गई। यहां अब तक 19.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18.67 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 50 हजार 101 मरीजों की मौत हो चुकी है। 52 हजार 288 का इलाज चल रहा है।