Wednesday, September 24

मौसम में बदलाव:कोटा में बरसात ने बढ़ाई ठंडक, सुबह दस बजे तक छाई रही धुंध

जिले में अब सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन से न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है। शहर में रात को मावठ गिरी। मौसम के बदले मिजाज के साथ सुबह से ही धुंध बनी रही।मौसम विभाग की माने तो उत्तरी हवाओं के असर से दो से तीन डिग्री तापमान में कमी आएगी। अब आगामी दिनों में वापस सर्दी बढ़ेगी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.0 से 11.6 डिग्री हो गया। वहीं अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

देर रात बरसात होने से पारा गिरा। सुबह धुंध छाई रही है। 10 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नही हुए। बरसात से ठंडक बढ़ गई। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले ठंड से ठिठुरते नजर आए। स्टेशन इलाके क्षेत्र में ठंड का ज्यादा असर देखने को मिला। सुबह के वक्त सड़क पर गिने चुने लोग ही मॉर्निंग वॉक करते नजर आए। सुबह धुंध छाए रहने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हवाओं में नमी के कारण ठिठुरन बनी हुई है। जिससे लोग घरो से गर्म कपड़ों में लिपट कर बाहर निकल रहे हैं। बुधवार को यहाँ न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री ओर अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।