पीएम मोदी रुकवा सकते हैं रूस-यूक्रेन का युद्ध, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का बड़ा बयान
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। मेलोनी ने कहा कि भारत रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine War) का युद्ध रुकवा सकता हैं। मेलोनी की ये टिप्पणी शनिवार को उत्तरी इटली के सेर्नोबियो शहर में एम्ब्रोसेटी फोरम में की गई, जहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) के साथ भी बैठक की। मेलोनी की ये टिप्पणी पुतिन के भारत की मध्यस्थता के बयान के 48 घंटे से भी कम समय बाद आई।
मेलोनी ने कहा कि शनिवार को कहा कि भारत और चीन जैसे देश यूक्रेन में संघर्ष को सुलझाने में भूमिका निभा सकते हैं। यह स्पष्ट है कि यदि अंतरराष्ट्रीय कानून के नियमों को तोड़ा जाता है, तो इससे अराजकता और संकट को बढ़ावा मिलेगा। यही बात मैंने अपने चीनी समकक्षों से भी कही। मुझे लगता है कि चीन और भारत जैसे राष्ट्र यूक्रेन में संघर्ष को हल करने में भूमिका निभा सकते हैं ...










