असम में मौत बनकर आई बारिश! 78 लोगों की गई जान, राहुल गांधी करेंगे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात
असम भीषण भीषण बाढ़ की चपेट में है। असम के 29 जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के चलते 24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा से 78 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रह्मपुत्र समेत राज्य भर में कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इन सबके बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को असम के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी आज मणिपुर दौरे पर जा रहे हैं। मणिपुर जाते समय राहुल असम के कछार जिले के सिलचर में कुंभीग्राम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह लखीपुर में बाढ़ राहत शिविर जाएंगे और रह रहे लोगों से उनका हाल जानेंगे। यहां से राहुल मणिपुर के जिरिबाम पहुंचेंगे।
24 लाख लोग हुए प्रभावित
असम में बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है और करीब 24 लाख लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। राज्य भर में ब्रह्मपुत्र समेत कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बता दें ...










