Wednesday, November 12

देश विदेश

हिन्दू लड़कियों को इस्लाम कबूल करवाना मेरा मिशन – मौलवी मीथा
Uncategorized, देश विदेश

हिन्दू लड़कियों को इस्लाम कबूल करवाना मेरा मिशन – मौलवी मीथा

लाहौर| पाकिस्तान के कई प्रांतो में रह रही कई हिन्दू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा हैं. जिसे लेकर पाकिस्तान की सड़को पर लोग उतर रहे हैं पाकिस्तान के हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण उतना ही पुराना है, जितनी यहां की मुस्लिम आबादी। 11-15 साल की हिंदू लड़कियां इसकी सबसे ज्यादा शिकार हो रही हैं। हाल में दो लड़कियों के अपहरण के बाद से मुद्दा फिर गरमा गया है। ऐसे में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदुओं के लिए खलनायक बने अब्दुल खालिक मीथा ने कबूल किया कि वह हिंदू लड़कियों को मुस्लिम बनाने के मिशन पर था, है और आगे भी रहेगा। यही नहीं, वह दावे के साथ कहता है कि उसके नौ बच्चे भी यही काम करेंगे, जैसे उसके पुरखों ने किया था। मौलवी मिथा का कहना हैं की भारत में घर वापसी कैंपेन इसलिए जल्दी ठंडा पड़ गया, क्योंकि पाकिस्तान में किसी भी हिंदू लड़की के साथ जबरदस्ती नहीं हो रही है। घर वापसी कैंपेन ...
कश्मीर में ट्रेनिंग लेंगे माही सेना दी इजाजत
Uncategorized, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

कश्मीर में ट्रेनिंग लेंगे माही सेना दी इजाजत

नईदिल्ली| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी जम्मू कश्मीर में आर्मी के साथ ट्रेनिंग लेंगे, सेना प्रमुख ने धोनी को इस बात की दे दी हैं. धोनी अब अगले 2 महीने आर्मी से साथ बिताने वाले हैं. बिपिन रावत से हरी झंडी मिलने के बाद अब धौनी पैराशूट रेजिमेंट बटालियन के साथ ट्रेनिंग लेंगे। उम्मीद की जा रही है कि अपनी ट्रेनिंग का कुछ हिस्सा वो जम्मू-कश्मीर में पूरा करेंगे। हालांकि ये साफ कर दिया गया है कि धौनी भले ही सेना के साथ ट्रेनिंग ले लें, लेकिन वो किसी भी एक्टिव ऑपरेशन का हिस्सा नहीं होंगे। आपको बता दें कि धौनी टैरिटोरियल आर्मी के पैराशूट रेजिमेंट में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं और वो अपने अगले दो महीने अपने रेजिमेंट के साथ बिताएंगे।...
आज देखेगी पूरी दुनिया भारत की ताकत
Uncategorized, देश विदेश, राजधानी समाचार

आज देखेगी पूरी दुनिया भारत की ताकत

नईदिल्ली| भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र आज चंद्रयान 2 की लांचिंग करने वाला हैं. चंद्रयान 2 के लांचिंग की उलटी गिनती शुरू हो गयी हैं. आज दोपहर 2.43 बजे देश के सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट GSLV-MK3 से लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने के लिए चंद्रयान-2 की 48 दिन की यात्रा शुरू हो जाएगी. करीब 16.23 मिनट बाद चंद्रयान-2 पृथ्वी से करीब 182 किमी की ऊंचाई पर जीएसएलवी-एमके3 रॉकेट से अलग होकर पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाएगा. इसरो वैज्ञानिकों ने 15 जुलाई की लॉन्चिंग की तुलना में आज होने वाली लॉन्चिंग में कुछ बदलाव किए हैं. इसे इसरो का सबसे मुश्किल अभियान माना जा रहा है। सफर के आखिरी दिन जिस वक्त रोवर समेत यान का लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा, वह वक्त भारतीय वैज्ञानिकों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होगा। खुद इसरो के चेयरमैन के. सिवन ने इसे सबसे मुश्किल 15 मिनट कहा है। इस ...
राजकीय सम्मान के साथ होगी शीला दीक्षित की अंतिम विदाई
Uncategorized, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

राजकीय सम्मान के साथ होगी शीला दीक्षित की अंतिम विदाई

नईदिल्ली| दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का कल हार्ट अटैक आने से निधन हो गया हैं, आज उनको राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जायगी। अंतिम संस्कार आज दोपहर 2:30 निगम बोध घाट पर होगा। उनके पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से निजामुद्दीन स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। इस दौरान पीएम मोदी, सोनिया गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके बेटे संदीप दीक्षित ने कहा कि उन्हें उनकी मां की हमेशा याद आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दिल्ली के विकास के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।...
कश्मीर मसला हल होने वाला है – राजनाथ सिंह
Uncategorized, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

कश्मीर मसला हल होने वाला है – राजनाथ सिंह

जम्मूकश्मीर| आने जम्मूकश्मीर के दौरे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा संकेत दिया हैं\इन्होने सांबा में रक्षामंत्री ने कहा की कश्मीर मसला हल होने वाला है। उन्होंने हुर्रियत और पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि कोई बातचीत करे या न करे, कश्मीर का समाधान होगा। समाधान कैसे होगा और क्या होगा। यह हम अच्छी तरह से जानते हैं। इस दिशा में काम हो रहा है। दुनिया की कोई भी ताकत हमें नहीं रोक सकती। मैं आज यहां ऐसे ही नहीं बोल रहा हूं। बहुत सोच समझ कर बोल रहा हूं, लेकिन इसके लिए आपका और लोगों का सहयोग चाहिए।...
कल होगी चद्रयान – 2 की लांचिंग
Uncategorized, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

कल होगी चद्रयान – 2 की लांचिंग

नईदिल्ली| भारत का दूसरा मून मिशन 22 जुलाई को दोपहर 2:43 पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च होगा। इसरो ने इसकी पूरी तैयारी कर ली हैं| चंद्रयान-2 को भारत के सबसे ताकतवर जीएसएलवी मार्क-III रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। इस रॉकेट में तीन मॉड्यूल ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) होंगे। इस मिशन के तहत इसरो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर को उतारेगा। इस बार चंद्रयान-2 का वजन 3,877 किलो होगा। यह चंद्रयान-1 मिशन (1380 किलो) से करीब तीन गुना ज्यादा है। लैंडर के अंदर मौजूद रोवर की रफ्तार 1 सेमी प्रति सेकंड रहेगी। इससे पहले 15 जुलाई की रात मिशन की शुरुआत से करीब 56 मिनट पहले इसरो ने ट्वीट कर लॉन्चिंग आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया गया था। इसरो के एसोसिएट डायरेक्टर (पब्लिक रिलेशन) बीआर गुरुप्रसाद ने बताया था कि लॉन्चिंग से ठीक पहले लॉन्चिंग व्हीकल सिस्टम में खराबी आ गई थी। इस कारण चंद्...
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री का निधन
Uncategorized, देश विदेश, राजधानी समाचार

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री का निधन

नईदिल्ली| दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की बरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का कल शाम को 81 बर्ष की उम्र में निधन हो गया हैं, उन्हें हाल ही में दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने से दोपहर उनका निधन हुआ है। शीला की गिनती दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती थी। अब उनके पार्थिव शरीर को निजामुद्दीन स्थित उनकी बहन के घर पर रखा गया है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी समेत तमाम बड़े नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। 2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था। हालांकि, उन्होंने 25 अगस्त 2014 को इस्तीफा दे दिया था। वे इस साल उत्‍तर-पूर्व दिल्‍ली से लोकसभा चुनाव लड़ी थीं। हालांकि, उन्हें भाजपा के मनोज तिवारी के सामने हार मिली। शीला 1984 से 1989 तक कन्...
पैरामिलिट्री फाॅर्स में शामिल होंगे धोनी
Uncategorized, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

पैरामिलिट्री फाॅर्स में शामिल होंगे धोनी

खेलजगत| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दो महीने के लिए पैरामिलिट्री फाॅर्स में शामिल होने वाले हैं इस बात की जानकारी खुद महेंद्र सिंह धोनी ने बीसीसीआई को दी हैं जिससे यह साफ़ हो गया हैं की धोनी अब वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं जायेंगे| टीम इंडिया तीन अगस्त से वेस्टइंडीज दौरा शुरू करेगी. भारत को इस दौरान तीन टी-20 इंटरनेशनल, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. जिसमे अब धोनी शामिल नहीं होंगे| बता दे कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों के कारण 2011 में प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी. धोनी यह सम्मान पाने वाले कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं. धोनी को मानद कमीशन दिया गया क्योंकि वह एक युवा आइकन हैं और वह युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित कर सकते हैं. नवंबर 2011 में धोनी को प्रादेशिक सेना (TA...
अब पाकिस्तान के हर कदम पर नज़र रखेगा अमेरिका
Uncategorized, देश विदेश, राजधानी समाचार

अब पाकिस्तान के हर कदम पर नज़र रखेगा अमेरिका

अमेरिका| हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने आतंकवादी मसूद अजहर को टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार किया हैं. जिसे पूरी दुनिया एक चाल बता रही हैं, वही पाकिस्तान इससे अपनी छवि सुधरने की कोशिश में लगा हैं, लेकिन अमेरिकी सरकार को पाकिस्तान की इस कार्रवाई पर शक है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि पूर्व में भी हाफिज सईद की पाकिस्तान में गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन इससे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी गतिविधियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा था। अमेरिकी अधिकारियो का कहना है कि हमने पूर्व में भी ऐसा सब होते हुए देखा है। इसलिए अब हम गंभीरता से स्थिति पर नजर रख रहे हैं। 2008 में मुंबई हमलों के बाद पाक ने हाफिज को हिरासत में लिया था, हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय दबावों की वजह से उसे अब तक करीब सात बार गिरफ्तार किया जा चुका है।...
आज होगी उलटी गिनती चालू
Uncategorized, देश विदेश, राजधानी समाचार

आज होगी उलटी गिनती चालू

नईदिल्ली | इसरो के नए मिशन की उलटी गिनती आज से चालू हो गयी हैं इसरो का सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-मार्क 3 चंद्रयान-2 इसको लेकर उड़ान भरेगा। इसरो ने गुरुवार को नई तारीख का ऐलान कर दिया है और कहा है कि 22 तारीख को यह दोपहर 2.43 बजे श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से रवाना होगा।बता दें कि पहले 15 जुलाई को रात 2.51 बजे इसका प्रक्षेपण होना था, लेकिन अंतिम समय में तकनीकी खराबी आने से 56 मिनट 24 सेकंड पहले रात 1.55 बजे उड़ान रोक दी गई थी।...