Sunday, November 2

विविध

राष्ट्रगान के ‘अपमान’ पर दें इस्तीफा, CM नीतीश कुमार के खिलाफ तेजस्वी ने खोला मोर्चा
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

राष्ट्रगान के ‘अपमान’ पर दें इस्तीफा, CM नीतीश कुमार के खिलाफ तेजस्वी ने खोला मोर्चा

बिहार में मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर बवाल मचा है। सड़क से लेकर सदन तक विपक्षी नेताओं ने इसे मुद्दा बनाते हुए सीएम से माफी मांगने को कहा। इसे लेकर बिहार विधान सभा के दोनों सदनों में जमकर विपक्ष द्वारा प्रदर्शन किया गया। विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए दोनों सदनों को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि उन्होंने कल खेल मैदान में राष्ट्रगान के समय जो हरकत की है, उससे देश का अपमान हुआ है। इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। वहीं, विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी इसे लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कल मुख्यमंत्री का राष्ट्रगान के समय एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री जिस तरह से हाथों को हिला रहे हैं, यह राष्ट्रगान का अपमान है। राबड़ी देवी ने कहा, “सरकार को स...
केजरीवाल का बड़ा फेरबदल, सौरभ भारद्वाज को दिल्ली की जिम्मेदारी, मनीष सिसोदिंया को मिला पंजाब
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

केजरीवाल का बड़ा फेरबदल, सौरभ भारद्वाज को दिल्ली की जिम्मेदारी, मनीष सिसोदिंया को मिला पंजाब

दिल्ली में मिली चुनावी हार के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार को दिल्ली में PAC बैठक के बाद पार्टी ने वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज को AAP दिल्ली का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, गोपाल राय और पंकज गुप्ता को गुजरात और गोवा का नया प्रभारी बनाया गया है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए सौरभ भारद्वाज ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा “हम पार्टी को और मजबूत करेंगे। मेरा मानना ये है कि हारने के बाद संगठन निर्माण करना सबसे आसान भी होता है, क्योंकि जीतने के समय तो कई लोग आपके साथ आ जाते हैं। मगर जो पार्टी की हार के समय भी आपके साथ रहता है वो खरा सोना होता है। 24 कैरेट गोल्ड होता है, इससे आपको पीतल और सोने में फर्क करने में दिक्कत नहीं होती। हमारी पहली प्राथमिकता पार्टी संगठन का विस्तार करना होगी। चुनाव आते-जाते रहेंगे।” दिल्ली प्रदे...
अच्छी सड़कों पर टोल के नाम पर हो रही लागत से ज्यादा उगाही, परिवहन मंत्री ने उजागर किया टोल वसूली का सच
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

अच्छी सड़कों पर टोल के नाम पर हो रही लागत से ज्यादा उगाही, परिवहन मंत्री ने उजागर किया टोल वसूली का सच

देश में अच्छी सड़कों पर टोल के नाम पर लागत से ज्यादा कितनी उगाही कर रही है। इसकी बानगी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में दिए लिखित उत्तर में खुद स्वीकार की। गडकरी ने बताया कि जयपुर-दिल्ली नेशनल हाइवे (पुराना एनएच-8) पर पिछले 16 साल में सड़क परिवहन मंत्रालय ने 8919 करोड़ रुपए हाइवे पर खर्च किए हैं। जबकि टोल वसूली इससे कहीं ज्यादा 11945 करोड़ रुपए की हो चुकी है। गडकरी ने नागौर सांसद सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी है। बेनीवाल ने निर्माण लागत वसूलने के बावजूद टोल वसूली जारी रखने के साथ खस्ताहाल सडक़ों पर टोल वसूली के औचित्य के बारे में सवाल पूछा था। लिखित जवाब में बताया गया कि नेशनल हाइवे पर टोल वसूली नियमों के तहत होती है। जो थोक मूल्य सूचकांक से अनुक्रमित नेशनल हाइवे की प्रति किलोमीटर आधार दर पर तय होती है। जयपुर से दिल्ली हाइवे के दो खंड है। गुडग़ांव-कोटपुतली-जयपु...
सदन की कार्यवाही के बीच फूट-फूट कर रो पड़े भाजपा के दिग्गज नेता
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

सदन की कार्यवाही के बीच फूट-फूट कर रो पड़े भाजपा के दिग्गज नेता

मध्य प्रदेश विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का आज आठवां दिन है। हर दिन की तरह आज भी विधान सभा का ये सत्र हंगामे के नाम ही रहा। कांग्रेस ने एक बार फिर मोहन सरकार को घेरने की कोशिश की। इस दौरान विपक्ष के सवाल ने भाजपा के दिग्गज नेता फूट-फूट कर रो पड़े। जानें क्यों रो पड़े मंत्री जी दरअसल सदन में मध्य प्रदेश के सार्वजनिक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल (MP BJP Minister Narendra Shivaji Patel)ने कहा कि पुलिस का भी मनोबल बना रहे। इसी पर कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा कि विधायकों पर एफआईआर दर्ज हो रही है, पुलिस तानाशाही पर उतारु है और मंत्री जी कह रहे हैं कि पुलिस का मनोबल बना रहे। पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति दुर्व्यवहार में बदल गया है। गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास है। मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए लेकिन मुख्यमंत्री एक दिन भी जवाब देने सदन में नहीं आए। बेचारे...
नए हिन्दू वर्ष में चुना जाएगा भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, दक्षिण में लगेगी मुहर
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

नए हिन्दू वर्ष में चुना जाएगा भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, दक्षिण में लगेगी मुहर

आरएसएस के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बड़ी बैठक करने जा रही है। बेंगलुरु में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 18 से 20 अप्रैल 2025 के बीच होने की संभावना है। जानकार सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का अनुमोदन किया जाएगा। हालांकि, सूत्रों का यह भी कहना है कि बेंगलुरु में बैठक आयोजित कर भाजपा राजनीतिक दृष्टि से देश में परिसीमन और भाषा को लेकर उत्तर-दक्षिण के नैरेटिव को तोड़ने की कोशिश करेगी। साथ ही, दक्षिण भारत में यह संदेश देने का प्रयास होगा कि भाजपा उत्तर भारत की तरह इस क्षेत्र को भी समान महत्व देती है। तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके परिसीमन के बहाने उत्तर बनाम दक्षिण का नैरेटिव खड़ा कर रही है। डीएमके का आरोप है कि जनसंख्या आधारित परिसीमन से दक्षिण भारत की लोकसभा सीटें कम होंगी, जबकि उत्तर भारत में सीटें बढ़ेंगी। इ...
क्या बिना चर्चा के पास हो जाएगा आम बजट? भाजपा-कांग्रेस ने दिए सांसदों को लोकसभा में मौजूद रहने के निर्देश
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

क्या बिना चर्चा के पास हो जाएगा आम बजट? भाजपा-कांग्रेस ने दिए सांसदों को लोकसभा में मौजूद रहने के निर्देश

संसद के चालू बजट सत्र में शुक्रवार, 21 मार्च 2025 को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2025-26 के दूसरे चरण पर महत्वपूर्ण चर्चा और मतदान होने जा रहा है। इस दौरान कई विधायी मामले और स्थायी समितियों की रिपोर्ट भी पेश की जाएंगी। इसे सुनिश्चित करने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने सांसदों को लोकसभा में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सरकार बजट को बिना विस्तृत चर्चा के पास कराने की तैयारी में है, जिसके लिए ‘गिलोटिन’ का सहारा लिया जा सकता है। संसद में ‘गिलोटिन’ से होगा बजट पास लोकसभा में शुक्रवार को ‘गिलोटिन’ लागू करने की योजना है, जिसके तहत बजट से संबंधित अनुदान मांगों को बिना विस्तृत चर्चा के मतदान के जरिए पारित किया जाएगा। कार्यसूची के अनुसार, शाम 6 बजे 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट की बकाया अनुदान मांगों को मतदान के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद वित्त...
जमीन पर लेटे कुंभकरण के सामने कांग्रेस विधायकों ने बजाया बीन
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

जमीन पर लेटे कुंभकरण के सामने कांग्रेस विधायकों ने बजाया बीन

विधानसभा के बाहर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन देख हर कोई हैरान है। गुरुवार को बजट सत्र के सातवें दिन कांग्रेस दल के कई नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार को कुंभकरण बताते हुए अनोखा प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, परिवहन विभाग घोटाला समेत भ्रष्टाचार के कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया। कांग्रेस विधायक दिनेश जैन कुंभकरण बनकर गांधी प्रतीमा के पास लेट गए। साथ ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत अन्य कांग्रेसी बीन बजाकर कुंभकरण बने विधायक को नींद से उठाते नजर आए। गुरुवार को एमपी विधानसभा के बाहर कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ हैरत अंगेज प्रदर्शन किया। कांग्रेस(Congress) विधायक दिनेश जैन कुंभकरण बनकर विधानसभा के बाहर पहुंचे। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत अन्य कांग्रेसी हाथों में बीन और तख्तियां लिए प्रदेश सरकार का विरोध करने पहुंचे। गांधी प्रतिमा के पास विधायक दिनेश...
दिल्ली में मंदिर विवाद ने पकड़ा जोर, सीएम रेखा गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लोग, सुनवाई से इनकार
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

दिल्ली में मंदिर विवाद ने पकड़ा जोर, सीएम रेखा गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लोग, सुनवाई से इनकार

दिल्ली के मयूर विहार क्षेत्र में बुधवार रात उस समय भारी हंगामा हो गया। जब बुधवार रात तीन बजे तीन मंदिरों को तोड़ने के लिए डीडीए टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। स्‍थानीय लोगों को इस मामले की जानकारी होते ही आक्रोश फैल गया। इसके बाद लोगों ने डीडीए टीम का जमकर विरोध किया। हंगामे और नारेबाजी की सूचना पर पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज से भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद विधायक रविंद्र सिंह नेगी सीएम रेखा गुप्ता को मामले की जानकारी दी। इसपर सीएम रेखा गुप्ता ने कार्रवाई को तत्‍काल रोकने का आदेश देकर डीडीए टीम को बैरंग लौटा दिया। मंदिर के अंदर घंटियां बजाकर जुटाए गए लोग कहना कि हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट की ओर से इन मंदिरों को तोड़ने का नोटिस चस्पा किया गया था। इसमें कहा गया है “20 मार्च को संजय लेक ग्रीन एरिया में बनाए गए धार्मिक ढांचों को हटाया जाएगा।” मंदिर तोड़ने पहुंची डीडीए ट...
बिहार में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच हुई गोलीबारी, एक की मौत, एक घायल
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

बिहार में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच हुई गोलीबारी, एक की मौत, एक घायल

बिहार में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली लगने से मौत हो गई। दरअसल, केंद्रीय मंत्री के दो भाजों के बीच पानी की बात को लेकर विवाद हो गया और भाई-भाई में गोली चल गई। घटना में एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पूरी घटना भागलपुर के नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर की है।  मां भी हुई घायल पुलिस के मुताबिक दो भाइयों विश्वजीत और जयजीत के बीच पानी को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी हो गई। इस घटना में विश्वजीत की मौत हो गई और जयजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बीचबचाव करने आई मां हिना देवी भी घायल हो गई। हिना देवी के हाथ में गोली लगी है।  घटना को लेकर SP ने दी जानकारी घटना पर एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि हमें आज सूचना प्राप्त हुई कि जगतपुर गांव में 2 भाइयों में आपस में गोलीबारी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएचओ मौके पर पहुंचे। घटना में एक ...
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कन्हैया कुमार पर खेला दांव, क्या गठबंधन में पड़ेगी दरार
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कन्हैया कुमार पर खेला दांव, क्या गठबंधन में पड़ेगी दरार

बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। कांग्रेस ने हाल ही में अपने प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल दिया है। बिहार में अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह राजेश कुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) पर भी दांव खेला है। दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। अब बिहार विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए अहम है।  कांग्रेस का ‘कन्हैया’ दांव लोकसभा चुनाव 2024 में कन्हैया कुमार ने दिल्ली की उत्तरी-पूर्वी सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में कन्हैया कुमार को हार का सामना करना पड़ा। अब कांग्रेस ने बिहार में कन्हैया कुमार को उतारा है। कन्हैया कुमार इस समय ‘नौकरी दो पलायन रोको’ य...