Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
गंजबासौदा मंडी में आवक बढ़ी,
गंजबासौदा
डेढ़ लेन के बरेठ रोड पर तीन लाइन का यातायात शुरू हो जाने के बाद आम लाेगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कंजना पठार पर नई कृषि मंडी में नीलामी शुरू होने के बाद रोज 35 हजार बोरों की आवक होने लगी है। सुबह साढ़े नौ बजे के बाद आधी सड़क पर ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी कतार लग जाती है। आधी सड़क पर आम लोगों के वाहन आते- जाते हैं। इसके चलते वाहनों को आवागमन के लिए आधी सड़क ही उपयोग के लिए मिल रही है। इससे जो दो पहिया या चार पहिया वाहन भीड़ में फंस रहे हैं उन्हें निकलने में आधा- आधा घंटा लग रहा है। इसी वजह से मंगलवार को एसडीएम ने सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक सारे बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
फिर किया आदेश जारी
एसडीएम ने पहले ही आदेश जारी कर नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर रखा था। सोमवार सुबह जब कार्यालय जाने के लिए निकले तो उनकी जी...










