Sunday, November 2

कुरवाई

महाकाल का मोबाइल एप लांच
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

महाकाल का मोबाइल एप लांच

उज्जैन. महाकाल के भक्तों के लिए अब उनके लाईव दर्शन करने के लिए कही और नहीं जाना पड़ेगा। मंदिर समिति ने बुधवार को महाकालेश्वर जोतिर्लिंग नाम से मोबाईल एप लांच कर दिया है। एप में भस्मारती बुकिंग से लेकर धर्मशाला की बुकिंग की सुविधा दी गई है। इसके साथ भस्मारती से लेकर शयन आरती तक श्रद्धालु लाईव दर्शन मोबाइल पर ही कर सकते है। इसके साथ ही एप के जरिए दान भी किया जा सकेगा। महाकाल मंदिर समिति की हाईटेक सुविधा में बुधावर को एक और सुविधा श्रद्धालुओं को मिल गई है। महाकालेश्वर जोतिर्लिंग नाम से गुगल प्ले स्टोर पर एप लांच कर दिया है। एंड्रोइड मोबाईल यूजर्स अपने मोबाईल में प्ले स्टोर में महाकालेश्वर जोतिर्लिंग टाईप कर एप को डाउनलोड कर सकते है। समिति के आईटी प्रभारी धर्मेद्र यादव ने बताया की एप में दिए गए भस्मारती बुकिंग, धर्मशाला बुकिंग, लाईव दर्शन, डोनेशन सहित मंदिर में होने वाले कार्यक्रम के फोटो वीड...
तोगड़िया के पश्चिम बंगाल में घुसने पर ममता ने लगाया बैन
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

तोगड़िया के पश्चिम बंगाल में घुसने पर ममता ने लगाया बैन

कोलकाता. विश्व हिंदू परिषद यानी विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के पश्चिम बंगाल में घुसने परममता बनर्जी सरकार ने रोक लगा दी है। इस मामले में सरकार के गृह विभाग ने सभी जिला प्रशासन को नोटिस भेजा है। नोटिस पर गृह सचिव वासुदेव बनर्जी ने दस्तखत किए हैं। नोटिस में कहा गया है कि अगर तोगड़िया राज्य में घुसने की कोशिश करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। राज्य सरकार का कहना है कि तोगड़िया के राज्य में प्रवेश और रैलियां करने से सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है। बता दें कि गृह विभाग का जिम्मा भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही संभालती हैं। इसके पहले कर्नाटक और असम सरकार भी तोगड़िया की राज्य में एंट्री पर बैन लगा चुकी हैं। कार्यक्रम के मुताबिक तोगड़िया को तीन अप्रैल को बंगाल के दौरे पर आना है। कोलकाता में उन्हें चार अप्रैल को एक मीटिंग में भाग लेना है। उसके बाद पांच अप्रैल को उ...
यमन से 350 भारतीय स्वदेश लौटे
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

यमन से 350 भारतीय स्वदेश लौटे

नई दिल्ली/जिबूती। यमन में फंसे 350 भारतीयों को लेकर भारतीय वायु सेना के दो विमान गुरूवार तड़के स्वदेश पहुंच गए। इनमें से एक विमान महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई उतरा, तो दूसरा केरल के कोच्चि शहर उतरा। इन सभी को लेकर भारतीय नौसेना का जहाज बुधवार दोपहर बाद जिबूती पहुंचा, जहां से उन्हें वायुसेना के दो विमानों के जरिए स्वदेश रवाना किया गया था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया था कि एक विमान कोच्चि और एक विमान मुंबई उतरेगा। स्वराज ने कहा कि सरकार यमन से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। यमन में हालात बेहद जटिल हैं। हवाई अड्डे यमन में हैं और हवाई इलाका सऊदी अरब के नियंत्रण में हैं। विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने जिबूती पहुंच कर पूरे अभियान की कमान संभाल ली है। उधर, आईएनएस सुमित्रा जिबूती में साढ़े तीन सौ लोगों को उतारने के बाद दूसरी खेप लाने के लिए पुन: अ...
उज्जैन महाकुंभ: साल भर चलेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

उज्जैन महाकुंभ: साल भर चलेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

  भोपाल उज्जैन में अप्रैल 2016 में महाकुंभ होना है। इसके लिए कार्यक्रमों का एक कैलेंडर तैयार किया गया है। इस कैलेंडर के तहत पूरे साल महाकुंभ से जुड़े आयोजन होंगे। पहला आयोजन 17 से 19 अप्रैल तक भोपाल में होगा। इन तीन दिनों तक मध्यप्रदेश विधानसभा के सभागार में परिसंवाद होगा। देश विदेश से आएंगे विचारक मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इस विश्व स्तरीय परिसंवाद का विषय 'जीवन में मूल्य नैतिकता' होगा। इसमें देश के ही नहीं, दुनिया के कई प्रमुख देशों के विचारक हिस्सा लेंगे। उल्लेखनीय है कि इस परिसंवाद में पाकिस्तान के विचारक भी शामिल होंगे। ईशा फाउंडेशन कोयंबटूर के जग्गी बासूदेव जी महाराज इसका शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में देव संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रणव पंड्या बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस विमर्श के दौरान मौजूद रहेंगे। अब त...
एमपी में उद्योगपतियों को खेती की जमीन खरीदने की छूट
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

एमपी में उद्योगपतियों को खेती की जमीन खरीदने की छूट

भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण कानून भले ही अधर में लटका हो लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने प्रदेश में उद्योगपतियों के लिए जमीन खरीदने का रास्ता आसान कर दिया है। अब उद्योगपति चाहें तो वे किसानों से खेती की जमीन खरीद कर उस पर उद्योग लगा सकेंगे। उद्योगों के लिए सरकार ने सीलिंग एक्ट खत्म कर दिया है। साथ ही डायवर्जन की शर्त को भी शिथिल कर दिया है। कैबिनेट मीटिंग में राजस्व के उच्चतम कृषि जोत कानून में बदलाव के लिए अध्यादेश लाने को भी मंजूरी दे दी गई। नई व्यवस्था के मुताबिक उद्योग लगाने के लिए खेती की जमीन खरीदने वाली कम्पनियों को पहले डायवर्जन नहीं कराना होगा। जमीन खरीदने के 3 महीने के अंदर उसको स्थानीय एसडीएम को उसकी सूचना देनी होगी उसके बाद उसका डायवर्जन होगा। सरकार ने यह शर्त अवश्य रखी है कि उद्योग के लिए खरीदी गई खेती की जमीन में त...
मोदी सबसे मजबूत भारतीय नेता’–सीनेटर जॉन मैक्केन
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

मोदी सबसे मजबूत भारतीय नेता’–सीनेटर जॉन मैक्केन

  पीटीआई, वॉशिंगटन अमेरिका के एक सीनेटर जॉन मैक्केन का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी उनके जीवनकाल के संभवत सबसे मजबूत भारतीय नेता के तौर पर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका को भारत के साथ और सहयोग बढ़ाने की जरूरत है। जॉन मैक्केन ने मंगलवार को कहा कि मैं मोदी से बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ हूं। वह पहले ऐसे नेता हैं, जिन्हें मैंने अपने अब तक के जीवन काल में भारत में उभरते हुए देखा है। साल 2008 के राष्ट्रपति पद के चुनावों के उम्मीदवार रहे जॉन ने सेंटर फोर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनैशनल स्टडीज के सामने कहा कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रभाव को बनाए रखना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है, जिसमें भारत के साथ सबसे ज्यादा सहयोग बढ़ाना भी शामिल है।...
दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान : रिपोर्ट
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान : रिपोर्ट

लंदन आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों के आधार पर किए गए विश्लेषण में पाकिस्तान को दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश बताया गया है। मार्च 2015 तक की स्थिति के अनुसार, इंटेलसेंटर के टॉप 10 खतरनाक देशों की सूची में इराक के पहले और सीरिया के दूसरे स्थान पर रहने के साथ ही पश्चिम एशिया सबसे खतरनाक क्षेत्र बन गया हैये हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश इंटेलसेंटर के कंट्री थ्रेट इंडेक्स (सीटीआई) आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों के अलावा अन्य कई पहलुओं को मिलाकर सीटीआई तय करता है। सबसे ज्यादा सीटीआई मतलब सबसे ज्यादा खतरा। भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान का सीटीआई 122 है, जबकि अफगानिस्तान का सीटीआई 186 है। सीटीआई में टॉप 10 देश हैं 1- इराक 2-सीरिया 3-नाइजीरिया 4-सोमालिया 5-अफगानिस्तान 6-लीबिया 7-यमन 8-पाकिस्तान 9-यूक्रेन 10-मिस्र...
दुनिया में सबसे बुजुर्ग 117 वर्षीय जापानी महिला का निधन
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

दुनिया में सबसे बुजुर्ग 117 वर्षीय जापानी महिला का निधन

टोक्यो दुनिया की सबसे बुजुर्ग जापानी महिला मिसाओ ओकावा का ओसाका में बुधवार को 117 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह जापान की निवासी थीं और उनका नाम गिनेस वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में दर्ज था। समाचार एजेंसी ऐफे ने जापान के राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के हवाले से बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक उनका निधन ओकावा के एक वृद्धाश्रम में हुआ, जहां पर वह काफी समय से रह रही थीं।ओकावा को फरवरी 2013 में गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित महिला के रूप में पहचाना गया था। उन्होंने जापानी मीडिया में विभिन्न अवसरों पर बताया कि उनकी लंबी उम्र का राज हर दिन कम से कम आठ घंटे की तनाव मुक्त नींद और उचित खानपान था।अगस्त 2013 में ही जापान के 116 वर्षीय जिरोमोन किमुरा के निधन के बाद उन्हें दुनिया की सबसे वृद्ध जीवित शख्सियत के खिताब से नवाजा गया। अभी एक माह पहले ही उन्होंने अपना 117वां जन्मदिन म...
देश के 18 बड़े टैक्स डिफॉल्टर
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

देश के 18 बड़े टैक्स डिफॉल्टर

 दिल्ली आयकर विभाग ने मंगलवार को देश के 18 बड़े टैक्स डिफॉल्टर्स के नाम को सार्वजनिक किया है। इन सब पर कुल मिलाकर 5,00 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें 11 का संबंध गुजरात से है। इस सूची में जयपुर स्थित गोल्डसुख ट्रेड इंडिया सबसे ऊपर है जिस पर 75.47 करोड़ रुपये बकाया है। इसके अलावा सोमानी सीमेंट पर 27.47 करोड़ रुपये, ब्लू इंफर्मेशन टेक्नॉलजी पर 75.11 करोड़ रुपये, ऐपलटेक सलूशन पर 27.07 करोड़ रुपये, जूपिटर बिजनस पर 21.31 करोड़ रुपये और हिरक बायॉटेक पर 18.54 करोड़ रुपये बकाया है।गुजरात स्थित कई कंपनियों के नाम भी इस लिस्ट में हैं। उनमें आइकन बायो फार्मा ऐंड हेल्थकेयर लि. पर 17.69 करोड़ रुपये, बनयान ऐंड बेरी एलॉयज पर 17.48 करोड़ रुपये, लक्ष्मीनारायण टी.ठक्कर पर 12.49 करोड़ रुपये, विराग डाइंग ऐंड प्रिंटिंग पर 18.57 करोड़ रुपये, पूनम इंडस्ट्रीज पर 15.84 करोड़ रुपये और कुंवर अजय फूड प्रा.लि. पर 1...
गुड़गांव में 100 करोड़ का फ्लैट लॉन्च
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गुड़गांव में 100 करोड़ का फ्लैट लॉन्च

नई दिल्ली  रीयल्टी कंपनी रहेजा डिवेलपर्स अपने गुड़गांव स्थित रेवंता प्रोजेक्ट में 100 करोड़ रुपये कीमत वाले अपार्टमेंट की पेशकश कर रही है, जिसमें निजी स्विमिंग पूल व रूफटॉप हेलिपैड की सुविधा है। कंपनी का कहना है कि वह अपनी इस परियोजना में 90 प्रतिशत से अधिक फ्लैट प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) व विभिन्न बड़ी हस्तियों को बेच चुकी है। कंपनी देश के जिस सबसे महंगे अपार्टमेंट की पेशकश कर रही है, वह 10 हजार वर्गफुट वाला टॉप फ्लोर अपार्टमेंट है। यह अपार्टमेंट 60 मंजिल की इस परियोजना में सबसे ऊपरी दो तलों पर है।...