Wednesday, November 12

भोपाल संभाग

नाव पलटने से 5 लोगो की मौत
Uncategorized, भोपाल संभाग, विविध, हादसा

नाव पलटने से 5 लोगो की मौत

सिवनी। नर्मदा नदी में नाव पलटने से 5 लोगो की मौत हो गयी हैं, नाव में 15 लोग सवार थे पास चल रही दूसरी नाव के लोगों ने डूब रहे 10 लोगों की जान बचा ली, बाकी 5 लोग लापता हैं। घटना नारायणगंज थाना क्षेत्र के मोहगांव घाट खमरिया की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लापता हुईं चार महिलाओं और एक बच्चे की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक मंडला जिले की सीमा से सटे जिले के बखारी माल गांव में राजेश मरावी के घर शादी समारोह में शामिल होने मंडला जिले से ग्रामीण पहुंचे थे। गुरुवार सुबह नाव में सवार होकर वापस लौट रहे थे। नाव में 14 ग्रमीणों और एक चालक सहित 15 लोग सवार थे।...
पेड़ से टकराया ऑटो 2 घायल
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, हादसा

पेड़ से टकराया ऑटो 2 घायल

सतना| अमरपाठा थाना अंतर्गत एक सवारी ऑटो एक मोड़ प अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, टक्कर होने से ऑटो में सवार दो लोग घायल हो गए हैं| घटना की जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर, घायलों को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल में भर्ती करा दिया हैं| मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया की अमरपाठा के पास ऑटो चालक ऑटो से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे वह पेड़ से जा टकराया|...
पुलिस की पिटाई से एक युवक की मौत दूसरे की हालत गंभीर
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार

पुलिस की पिटाई से एक युवक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

भोपाल| बैरागढ़ में बीआरटीसी कॉरिडोर में से गाडी निकालने को लेकर पुलिस ने दो युवको को इतना पीटा की उनमे से एक युवक की मौत हो गयी हैं, तो दूसरे की हालत गंभीर बनी हुयी हैं पुलिस ने मृतक की करीब 15 तोले सोने की चेन ओर अंगूठी भी पुलिस ने लूट ली। मरने वाले युवक का नाम शिवम मिश्रा है। उसके पिता साइबर सेल में हैं। रात ढाई बजे शिवम ओर उसका दोस्त गोविंद शर्मा ढाबे से खाना खा कर लौट रहे थे। बीआरटीएस कॉरिडोर में उनकी xuv रेलिंग से टकराने पर लालघाटी पुलिस दोनों को बैरागढ़ ले गई। दोनों की इस कदर पिटाई की गई कि शिवम की मौत हो गई। इस बीच आईजी योगेश देशमुख ने बैरागढ़ थाने के पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें बैरागढ़ के टीआई अजय मिश्रा, एसआई राजेश तिलवारी और तीन जवान शामिल हैं।...
ट्रैन से गिरा युवक
Uncategorized, गंजबासौदा, हादसा

ट्रैन से गिरा युवक

गुलाबगंज | गुलाबगंज रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर युवक के पड़े होने की सुचना पुलिस को प्राप्त हुयी| सुचना पककर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पाया की युवक किसी ट्रैन से गिर कर घायल हो गया हैं| घायल युवक की पहचान विनोद कुमार यादव पांच परसा यूपी निवासी के रूप में हुयी हैं, पुलिस ने परिजनों को सुचना दे दी हैं |
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध

एसपी मोहम्मद युसूफ कुरैशी ने किया औचक निरीक्षण

इंदौर।शहर में लगातार बढ़ते अपराध ओर लापरवाहियों के चलते पुलिस की छवि लगातार खराब हो रही है। जिसके बाद एसपी मोहम्मद युसूफ कुरैशी इस दौरान कई थानों में उन्हें पुलिसकर्मी सोते मिले। कई पुलिसकर्मी तो कपड़े खोलकर सो रहे थे। कई पुलिसकर्मियों को तो एसपी कुरेशी ने उठाया तो वो इतनी नींद में थे कि उन्होंने एसपी को ही नहीं पहचाना। वहीं संयोगितागंज थाने में तो पुलिसकर्मी अपनी वर्दी खोलकर सो रहा था एसपी साहब को देख वो वर्दी पहनने लगा। ड्यूटी के दौरान सोते मिले पांच पुलिसकर्मियों को एसपी ने लाइन अटैच कर दिया है।...
कार  और जेसीबी की टक्कर पांच की मौत
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, हादसा

कार और जेसीबी की टक्कर पांच की मौत

सागर| गुना एसडीएम कार्यालय में तैनात आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी हैं, इस हादसे में आरक्षक की पत्नी और उसकी 3 बेटियों की भी मौत हो गयी हैं| प्राप्त जानकारी के अनुसारआरक्षक सुभाष सप्रे उसकी पत्नी गुड्डी 3 बच्चियां निशा, बेबी, मुनमुन कल रात्रि सागर में एक शादी समारोह में शामिल होकर आरोन वापिस लौट रहे थे तभी रात्रि एक बजे के लगभग  खुरई बाईपास पर इनकी स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे खड़ी जेसीबी से टकरा गई। घटनास्थल पर ही इन पांचों की मौत हो गई। कार का चालक घायल है घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मृतकों के शवों का खुरई पोस्टमार्टम गृह में पीएम कराया जा रहा है। मृतकों के रिश्तेदारों को घटना की सूचना दे दी गई है, वे गुना से खुरई के लिए रवाना हो गए हैं।...
गोली चलने वाले युवक पर आपराधिक मामला दर्ज
Uncategorized, अपराध जगत, गंजबासौदा

गोली चलने वाले युवक पर आपराधिक मामला दर्ज

गंजबासौदा| परसो शाम को मिर्जापुर में हुए गोलीकाण्ड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं| पुलिस ने आरोपीयो सलमान,आमिर,शहरूख के खिलाफ धारा 307,323,452,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दे की परसो शाम को मामूली विवाद के चलते आरोपी ने इमरान पर गोली चला दी थी| और उसकी माँ पर तलवार से हमला किया था |घायल अवस्था में इमरान को राजीव गांधी अस्पताल लेकर आए जहां से डॉक्टरों ने विदिशा रेफर कर दिया था। वहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया था देर शाम को शकीला बी को भी भोपाल रेफर कर दिया था।...
दो पक्षों में विवाद, चलाई गोली
Uncategorized, अपराध जगत, गंजबासौदा

दो पक्षों में विवाद, चलाई गोली

गंजबासौदा | कल शाम लगभग 5 बजे मिर्जापुर में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बड़ गया की. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को गोली मार दी| और उसके परिवार पर तलवार और लाठी से हमला कर दिया| घटना की जानकारी लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं | देहात थाना पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। इस मामले में कोतवाली टीआई प्रकाश शर्मा का कहना है कि घटना की जानकारी मिली घायलों को अस्पताल लाया गया। जब हम लोग अस्तपाल पहुंचे तो घायल इमरान को गंभीर हालत के चलते विदिशा रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 5 बजे के लगभग घायल इमरान अपने घर पर नहा रहा था | इसी दौरान सलमान, आमिर, शाहरुख और उसके पिता शेरखान ,छोटा बेटा अरबाज हाथों में डंडे और हथियार लेकर इमरान के परिवार पर टूट पड़ा | अपने बेटे को बचाने पहुंची माँ पर आरोपियों ने भी उ...
मध्यप्रदेश में आज सभी डॉक्टर हड़ताल पर
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार

मध्यप्रदेश में आज सभी डॉक्टर हड़ताल पर

भोपाल| पो.बंगाल में जूनियर डॉक्टर की मारपीट के बाद हुयी हड़ताल का असर अब मध्यप्रदेश के के शासकीय अस्पतालों में भी देखने को मिल रहा हैं| आज मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों के डॉक्टरों के अलावा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इसका व्यापर असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में सुबह से ही ओपीडी में डॉक्टर नहीं मौजूद हैं। ऐसे में मरीज बिना इलाज के वापस लौट रहे हैं।  हड़ताल के समर्थन में आज सुबह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के इंदौर चैप्टर ने एक रैली निकाली। इस रैली में उन्होंने पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के खिलाफ विरोध जताते हुए न्याय की मांग की। वहीं पश्चिम बंगाल में डॉक्टर पर हमले पर जूनियर डॉक्टरों ने नुक्कड़ नाटक किया। इसके जरिए उन्होंने मरीज और डॉक्टरों के बीच विवाद की स्थिति को समझाने की कोशिश की गयी ।...
आज 2.11 बजे भोपाल में लूंगा जल समाधि-मिर्ची बाबा
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार

आज 2.11 बजे भोपाल में लूंगा जल समाधि-मिर्ची बाबा

भोपाल|दिग्विजय सिंह की जीत के लिए मिर्ची से यज्ञ करने वाले स्वामी वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा जल समाधि लेने पर अड़ गए हैं। इसके पहले बाबा ने कलेक्टर तरुण पिथौड़े से जलसमाधि लेने के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन कलेक्टर ने इससे इनकार कर दिया था। जिसके बाद अब वह भोपाल में जल समाधी लेने आये हैं|महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद ने दिग्विजय सिंह की जीत के लिए साढ़े पांच क्विंटल लाल मिर्च का यज्ञ किया था और घोषणा की थी कि अगर दिग्विजय सिंह नहीं जीते तो वह यज्ञ कुंड में जीवित समाधि ले लेंगे। लोकसभा चुनाव में दिग्विजय बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा से तीन लाख से ज्यादा वोटों से हार गए।...