Wednesday, November 12

भोपाल संभाग

जमीन विवाद में चलाई गोलिया पांच की मौत
Uncategorized, अपराध जगत, भोपाल संभाग

जमीन विवाद में चलाई गोलिया पांच की मौत

बीना| जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के दो पक्षों में गोलीवारी हो गयी. इस गोलीबारी में पांच लोगो की मौत हो गयी हैं | गोली लगने से आरोपी के दो भतीजों, एक भतीजे की पत्नी और पुत्र की मौत हो गई। बहन ने अस्पताल में दम तोड़ा। घटनास्थल से पुलिस को चलाए गए 9 कारतूस मिले हैं। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मनोहर को बन्दूक के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं| थाना प्रभारी अनिल मौर्य ने बताया कि आरोपी एवं मारे गए लोग एक ही जगह रहते थे। आरोपी के घर के पीछे उसके नाम सरकारी पट्टे की जमीन है, जिस पर मृतकों का कब्जा था। इस जमीन में से वह कुछ जमीन घर की मरम्मत करने के लिए मांग रहा था। इसके लिए उसने बहन ताराबाई को भी समझाने के लिए भेजा था। इसी बात पर विवाद हो गया और मामला यहां तक पहुंच गया।...
बुजुर्ग महिला के घर के बाहर मिला 1 दिन का नवजात
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार

बुजुर्ग महिला के घर के बाहर मिला 1 दिन का नवजात

बुजुर्ग महिला के घर के बाहर मिले नवजात का इलाज करते हुए डॉक्टर गुना| गुना जिले अंतर्गत ग्राम बारोद में एक बुजुर्ग महिला के घर के बाहर कोई एक दिन के नवजात बच्चे को छोड़ कर चला गया. जब महिला ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तब उन्हें पता चला के कोई बच्चे को छोड़ कर चला गया हैं. महिला ने तुरंत इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी सुचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को अपने कब्जे में लिया। और बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए शासकीय अस्पताल आरोन में भर्ती करा दिया गया हैं| पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी हैं|...
गड्डे में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत
Uncategorized, भोपाल संभाग, हादसा

गड्डे में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत

रतलाम| रतलाम जिले अंतर्गत ग्राम बिलपांक में 5 वर्षीय मासूम बच्चे की गड्डे में डूब जाने मौत हो गयी हैं| प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच वर्षीय राज वसुनिया पिता मदन वसुनिया अपने घर से कुछ दूर खेल रहा था. खेलते खेलते बच्चा करीब तीन फिट गहरे गड्डे में जा गिरा। उसके परिजनों ने वहां पहुंचकर बच्चे को निकला और उसे तुरंत अस्पताल ले गए| जहा डॉक्टरों ने बच्चे के मृत घोषित कर दिया, घटना की जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम कर बच्चे के शव को परिजनो के सुपुर्द कर दिया हैं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं|...
आज होगी मुख्यमंत्री कमलनाथ की ऊँगली की सर्जरी
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार

आज होगी मुख्यमंत्री कमलनाथ की ऊँगली की सर्जरी

भोपाल | मुख्यमंत्री कमलनाथ आज हमीदिया अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. आज उनकी ऊँगली की सर्जरी होगी | सर्जरी के बाद देर रात को उन्हें छुट्टी देदी जायेगी|सर्जरी के दौरान दिल्ली से आई डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी। मुख्यमंत्री कमलनाथ के सरकारी अस्पताल में सर्जरी कराने पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया, "कमलनाथ जी हमेशा स्वस्थ रहें, मेरी शुभकामनाएं। हमीदिया अस्पताल में अपना इलाज कराने का आपका फैसला अच्छा है। लेकिन मैं ये चाहता हूं कि जो सुविधा आपको वहां मिले, वही आम लोगों को भी मिले।उन्हें इलाज के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।"  ...
बासौदा के फरार आरोपी ने मथुरा में लगाई फांसी
Uncategorized, गंजबासौदा

बासौदा के फरार आरोपी ने मथुरा में लगाई फांसी

मथुरा/गंजबासौदा| नगर में बीते दिनों बायरल हुए वीडियो में दिखाई देने वाले युवक ने मथुरा के एक लॉज में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली हैं| बता दे की युवक ज्यादती के मामले में फरार चल रहा था| प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन स्थित एकता सदन लाज के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उप्र पुलिस की सूचना के बाद परिजन मौके पर रवाना हो गए हैं।युवक गुरुवार की रात 9: 35 बजे एकता सदन के कमरे में अकेला ही पहुंचा था। ...
योग कर मनाया अंर्तराष्ट्रीय योगा दिवस
Uncategorized, गंजबासौदा, राज्य समाचार, विविध

योग कर मनाया अंर्तराष्ट्रीय योगा दिवस

गंजबासोदा| अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर आज नगर के शासकीय उ.मा.विद्यालय में योगा कर योगा दिवस मनाया गया.इस मौके पर 14 एमपी बाटलियन के एनसीसी छात्रों के साथ गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए| नगर के साथ साथ आज पुरे विश्व ने योग कर योग दिवस मनाया| इस दौरान आये हुए अतिथियों ने योग के लाभ बताते हुए कहा कि रोज सुवह योग करने से दिन भर मन शांत रहता हैं,और शरीर में ऊर्जा का संचार होता हैं|...
साध्वी प्रज्ञा को मिली पेशी से छूट
Uncategorized, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

साध्वी प्रज्ञा को मिली पेशी से छूट

भोपाल| मुंबई के मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी और बर्तमान में भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा को कोर्ट ने सांसद सत्र चलने तक अदालत में पेश होने से छूट देकर प्रज्ञा ठाकुर को राहत देदी हैं|3 जून को कोर्ट ने प्रज्ञा समेत सभी आरोपियों को हर हफ्ते पेश होने का आदेश दिया था। प्रज्ञा ने पेशी से छूट को लेकर याचिका दायर की थी। याचिका में प्रज्ञा की ओर से कहा गया कि वह अब सांसद बन गई हैं, लिहाजा उन्हें हफ्ते में एक दिन के लिए भी कोर्ट आने के आदेश से हमेशा के लिए छूट दी जाए। कोर्ट ने इस अपील को खारिज कर दिया था। याचिका खारिज हो जाने के बाद शुक्रवार को उनके वकील की ओर से मौजूदा संसद सत्र को लेकर पेशी से छूट मांगी गई थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।...
जमीनी विवाद में 3 की मौत
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन

जमीनी विवाद में 3 की मौत

रायसेन| जमीनी विवाद के चलते रायसेन जिले में दो पक्षों में विवाद हो गया,विवाद इतना बड़ गया की दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी| जिसमे तीन लोगो की मौत हो गई हैं, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाड़ी थाने के ग्राम डूडादेह में सिंधी एवं बरौआ समाज के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें बरौआ समाज के लोगों ने सिंधी समाज के लोगों को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमलना कर दिया। रात करीब 12 बजे हुए इस खूनी संघर्ष में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर हैं। घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बाड़ी थाने के ग्राम डूंडादेह में जमीन की जुताई को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इसमें राजू, राजेश ओर मोहन नाम के युवकों को गंभीर हालत के चलते भोपाल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों का भोपाल के हमीदिया अस्पताल मे...
मुखबिर के शक में नक्सलियो ने मारी युवक को गोली
Uncategorized, अपराध जगत, भोपाल संभाग, राज्य समाचार

मुखबिर के शक में नक्सलियो ने मारी युवक को गोली

बालाघाट|लांजी थाना इलाके के चौरिया में कुछ नक्सलियो ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी हैं| नक्सलियो को शक था की युवक पुलिस के लिए मुखवरी का काम करता था| बताया जा रहा है कि ब्रजलाल पहले नक्सली संगठन का सदस्य था, लेकिन बाद में उसने संगठन को छोड़ दिया। इसके बाद से ही नक्सलियों को शक था कि वह उनकी जानकारी पुलिस तक पहुंचा रहा है। मारे गए युवक का नाम ब्रजलाल पिता पवन (48) निवास मुंडा पिकोना हैं |...
कटे हुए हाथ के पंजे को डॉक्टरों ने 6 घंटे में जोड़ा
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध

कटे हुए हाथ के पंजे को डॉक्टरों ने 6 घंटे में जोड़ा

इंदौर| शरीर का कोई अंग शरीर से अलग हो जाए तो उसे जोड़ना मेडिकल साइंस में चुनौती होती है, लेकिन इंदौर के एक निजी अस्पताल के डाक्टरों ने इस चुनौती को स्वीकारा और उससे पूरा भी किया|उज्जैन के युवक का कटा हाथ का पंजा डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर छह घंटे में जोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उज्जैन में किसी समारोह में विवाद के दौरान युवक पर किसी ने तलवार से हमला कर दिया था। घटना के लगभग चार घंटे बाद रात तीन बजे युवक को अस्पताल लाया गया। डॉ. दास के मुताबिक युवक की स्थिति देख उसका उसी समय ऑपरेशन करना जरूरी था। ऑपरेशन में सबसे बड़ी समस्या थी देरी के कारण मरीज का काफी खून बहना और कटे हुए पंजे को गलत तरीके से लाना। इसलिए मुश्किल और भी बढ़ गई थी। हमने पूरी टीम तैयार की और तुरंत ऑपरेशन शुरू किया।  खून ज्यादा बहने से युवक का ब्लड प्रेशर स्थिर नहीं हो रहा था। ऐसे में उसे अधिक समय तक बेहोश रखने में...