
दुनियाभर में कोविड-19 की 5 वैक्सीन सबसे ज्यादा चर्चा में है। ये ह्यूमन ट्रायल के अंतिम चरण में हैं और अब तक सामने आए नतीजों में सुरक्षित साबित हुई हैं। जैसे-जैसे ये ट्रायल के अंतिम चरण की ओर बढ़ रही हैं, दुनियाभर में कीमत पर बहस भी बढ़ रही है।
इन वैक्सीन को तैयार करने वाली फर्म ने इनकी संभावित कीमतों की ओर इशारा किया है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि उसकी वैक्सीन सितंबर-अक्टूबर तक उपलब्ध हो जाएगी।
जानिए दुनियाभर की 5 सबसे चर्चित वैक्सीन, उनका स्टेटस और उनकी कीमत
इन 5 वैक्सीन पर दुनिया की उम्मीद
1. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और फार्मा कम्पनी एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन (AZD1222)
2. अमेरिकी फार्मा कम्पनी मॉडर्ना की वैक्सीन (mRNA-1273)
3. अमेरिकी फर्म फाइजर और जर्मन बायोटेक कम्पनी बायोएनटेक की वैक्सीन (BNT162b2)
4. चीनी फर्म सिनोवेक की वैक्सीन (Coronavac)
5. रूसी सरकार की वैक्सीन (Gam-Covid-Vac Lyo)