
गंजबासौदा| नगर में यूरिया की आवक शुरू हो गयी हैं यूरिया लेने के लिए किसानो को सुबह से लाइन में लगना पड़ रहा हैं| जिस कारण से किसानो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं| तब कहीं जाकर किसानों को बैंक खाते की किताब पर पांच बोरी यूरिया दिया जा रहा है। इसके लिए किसानों को लाइन में लगना पड़ रहा है। गुरुवार को जीवाजी पुर सोसायटी में 50 टन यूरिया आया था जो शाम तक किसानों को बांट दिया गया। बताया जाता हैकि आगे भी यूरिया की खेप आएगी और किसानों को यूरिया का वितरण किया जाएगा।