
छत्तीसग़ढ| धमतरी-कांकेर सीमा में आज जिला पुलिस बल और नक्सलियो के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया हैं|महिला नक्सली के शव के पास से जवानों ने हथियार व अन्य सामान बरामद किया है। मारी गई महिला नक्सली के सीतानदी दलम कमांडर सीमा मंडावी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि मौके पर 15 से 18 की संख्या में नक्सली मौजूद थे। फायरिंग करते हुए वह जंगल की ओर भागे। इस दौरान जवानों ने उनका पीछा किया। बताया जा रहा है कि मुठभड़े खत्म हो गई है। हालांकि मौके पर गए जवान अभी तक लौटे नहीं हैं। हालांकि गांव से जवानों ने बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सलियों के सामान बरामद किए हैं।