
उज्जैन| ट्रेनी महिला आरक्षकों से भरी हुयी राज्य पुलिस की एक बस गुरुवार देर शाम खाई में गिर गई। इसमें करीब 35 ट्रेनी महिला आरक्षकों को चोटें आई हैं। वही तीन गंभीर रूप से भी घायल हैं। बस जहां गिरी वहां से 10 फीट की दूरी पर विद्युत डीपी लगी हुई थी। अगर वाहन उससे टकराता तो हादसा बड़ा भी हो सकता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये बस ताजपुर के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी गंभीर रूप से घायलों को इंदौर रेफर किया गया है देर रात तक कई ट्रेनी महिला आरक्षकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। आईजी राकेश गुप्ता, एसपी सचिन अतुलकर ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों को देखा। बताया जा रहा हैं की महिला आरक्षकों से भरी हुयी ये बस प्रशिक्षु महिला आरक्षकों की फायरिंग की ट्रेनिंग चल रही है। इसके चलते गुरुवार को करीब 50 ट्रेनी आरक्षक देवास के जामगोद स्थित फायरिंग रेंज पर गई थी। शाम को सभी बस से लौट रहीं थी। उसी समय ये हादसा हो गया