
नईदिल्ली| अरब सागर में उठे तूफ़ान महा कल गुजरात के समुंद्री तट से टकरा सकता हैं, मौसम विभाग के अनुसार महा तूफ़ान के तट से टकराने के बाद 100 से 120 किमी पार्टी घंटे की हवा के साथ साथ तेज बारिश भी हो सकती हैं| मछुआरों को समुन्द्र में न जाने की चेतावनी दे दी गयी हैं| ‘महा’ का असर गुजरात के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अंडमान निकोबार में भी देखा जा सकता है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के साथ-साथ अंडमान निकोबार में भारी बारिश के हो सकती है.’अहमदाबाद में मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जयंती सरकार ने कहा, ‘चक्रवात ‘महा’ अभी दीव से 580 किलोमीटर और वेरावम से 550 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित है. बुधवार रात या गुरुवार सुबह तक यह गंभीर तूफान में बदल सकता है. यह द्वारका और दीव के बीच गुजरात के तट से टकरा सकता है.’